{"_id":"6077b5ea8ebc3e5925790153","slug":"birthday-special-know-why-mandira-bedi-did-not-want-to-be-a-mother-for-12-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: 'शांति' बन घर-घर में मशहूर हुईं मंदिरा बेदी, तस्वीरों में देखिए कितना बदल गया लुक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिन: 'शांति' बन घर-घर में मशहूर हुईं मंदिरा बेदी, तस्वीरों में देखिए कितना बदल गया लुक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Thu, 15 Apr 2021 10:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मंदिरा बेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री मंदिरा बेदी आज यानी 15 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रही हैं। वह उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिन्होंने टीवी की दुनिया से लेकर क्रिकेट सीरीज होस्ट करने तक हर रोल को बड़ी ही खूबसूरती से निभाया। अपने अब तक के सफर में मंदिरा ने न केवल अपनी अलग पहचान बनाई बल्कि अपनी वे फिटनेस और बेबाक बयानों से बिंदास एक्ट्रेस के रूप में जानी जाने लगीं। जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको मंदिरा बेदी से जुड़ी खास बातों से रूबरू करवाते हैं।
2 of 5
मंदिरा बेदी
- फोटो : Instagram
मंदिरा बेदी का जन्म 15 अप्रैल साल 1972 को कोलकाता हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई मुंबई से पूरी की। पढ़ाई खत्म करने के बाद मंदिरा बेदी ने अभिनय की दुनिया में कदम रखने का फैसला किया। मंदिरा बेदी ने 1994 में 'शांति' सीरियल से करियर की शुरुआत की थी। इस सीरियल में मंदिरा बेदी के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया। 'शांति' सीरियल लंबे समय तक प्रसारित भी हुआ था।
3 of 5
मंदिरा बेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद मंदिरा 'आहट', 'औरत', 'घर जमाई', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और '24' में जैसे चर्चित सीरियल में नजर आईं। इसके अलावा मंदिरा बेदी ने क्रिकेट मैचों के लिए बतौर टीवी प्रेजेंटर का काम किया। मंदिरा बेदी फिल्मों और वेब सीरीज में भी अपना हाथ आजमा चुकी हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत हिंदी सिनेमा की सदाबहार फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मंदिरा बेदी
- फोटो : इंस्टाग्राम
एक्टिंग और होस्टिंग के बाद मंदिरा बेदी ने फैशन जगत में हाथ अजमाया। साल 2014 में मंदिरा ने लैक्मे फैशन शो में अपना साड़ी क्लेशन लॉन्च किया। अभिनय के अलावा मंदिरा बेदी अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी चर्चा में रही हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
परिवार के साथ मंदिरा बेदी
- फोटो : इंस्टाग्राम
14 फरवरी 1999 को उन्होंने फिल्ममेकर राज कौशल के साथ सात फेरे लिए। इसके 12 साल बाद मंदिरा ने बेटे को जन्म दिया। इतने साल बाद प्रेग्नेंसी के सवाल पर मंदिरा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, 'जब मैं 39 साल की थी तब मैंने एक बेटे को जन्म दिया। मेरे कॉन्ट्रैक्ट्स ने मुझे प्रेग्नेंट नहीं होने दिया। मुझे डर था कि अगर मैं प्रेग्नेंट हो गई तो मेरा करियर खत्म हो जाएगा। ये सब काफी मुश्किल था, लेकिन मेरे पति ने मेरा बहुत साथ दिया।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।