{"_id":"607701a98ebc3e59281ad74c","slug":"kareena-kapoor-khan-share-her-bedroom-secret-said-i-want-these-things-on-bed-including-husband-saif-ali-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करीना कपूर ने खुलेआम बता दिया बेडरूम का राज, सोने से पहले बेड पर इन्हें ले जाती हैं साथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करीना कपूर ने खुलेआम बता दिया बेडरूम का राज, सोने से पहले बेड पर इन्हें ले जाती हैं साथ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Thu, 15 Apr 2021 10:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर खान, सैफ अली खान
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करीना कपूर खान बॉलीवुड की डीवा हैं जिन्होंने अपने अभिनय के साथ साथ अपने स्टाइल से भी लोगों का दिल जीता है। करीना अपने दिल में कुछ नहीं रखती हैं और उन्हें जो सही लगता है वो बोल देती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं वो अपने पति सैफ अली खान से जुड़ी बातें भी फैंस के साथ साझा करते नहीं हिचकिचाती हैं। हाल ही में एक शूट के दौरान करीना ने अपना बेडरुम सीक्रेट का खुलासा किया है जिसे जानकार फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
2 of 5
सैफ अली खान, करीना कपूर
- फोटो : instagram: kareenakapoorkhan
करीना कपूर खान ने साल 2012 में सैफ अली खान से शादी की थी। शादी से पहले भी दोनों के अफेयर ने काफी सुर्खियां बटोरीं थीं वहीं शादी के बाद इस कपल के बीच रोमांस और ज्यादा बढ़ गया है। लोगों को इनके रोमांटिक किस्से के बारे में जानना अच्छा लगता है। अब करीना ने अपने फैंस के साथ अपनी बेडरुम की जानकारी भी साझा कर दी है।
3 of 5
करीना कपूर, सैफ अली खान
- फोटो : instagram/kareenakapoorkhan
करीना ने बताया कि वो बिस्तर पर सोने से पहले तीन चीजें लेकर जाती हैं। उन्होंने कहा कि, 'बेड पर सोने से पहले मुझे तीन चीजें चाहिए एक वाइन की बोतल, पजामा और पति सैफ अली खान'। उनकी बात सुनकर शूट पर मौजूद लोग हंसने लगे। हालांकि करीना को इन सारी बातों को बताने में कोई झिझक नहीं महसूस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : Instagram
आगे करीना ने कहा कि, 'मुझे नहीं लगता है कि इससे बेहतर जवाब कुछ और हो सकता है। मुझे इसके लिए प्राइज मिलना चाहिए'। अब करीना के इस जवाब को जानकार फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि करीना और सैफ की जोड़ी बॉलीवुड की रोमांटिक जोड़ियों में से एक मानी जाती है। दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : Instagram
करीना ने इसी साल अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। बेटे को जन्म देने के बाद करीना एक बार फिर काम पर लौट चुकी हैं। जल्द ही करीना बड़े प्रोजेक्ट पर नजर आएंगी। बता दें कि प्रेग्नेंसी के दौरान ही करीना ने आमिर खान के साथ 'लाल सिंह चड्डा' की शूटिंग खत्म की थी। उम्मीद है कि ये फिल्म इस साल दिसबंर के महीने में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।