{"_id":"5cba72bbbdec2214593aabb8","slug":"birthday-special-mamta-kulkarni-topless-photoshoot-made-as-superstar-but-drug-destroy-her-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'day Spl: टॉपलेस फोटोशूट से ममता कुलकर्णी ने मचा दिया था तहलका, सिर्फ एक लत ने तबाह कर दिया करियर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'day Spl: टॉपलेस फोटोशूट से ममता कुलकर्णी ने मचा दिया था तहलका, सिर्फ एक लत ने तबाह कर दिया करियर
90 के दशक की बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने अपनी बोल्ड अदाओं से दर्शकों के दिलों में एक खास पहचान बनाईं। 20 अप्रैल 1972 को मुंबई में जन्मीं ममता कुलकर्णी का आज जन्मदिन है। उन्होंने 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'तिरंगा' से अपने करियर की शुरुआत की हालांकि फिल्म में उनका छोटा सा रोल था। साल 1993 में आई फिल्म 'आशिक आवारा' ममता की पहली हिट फिल्म रही। इसी साल ममता ने टॉपलेस फोटोशूट कराकर तहलका मचा दिया था। उनके चाहने वाले उनकी एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार किया करते थे। लेकिन एक ऐसा भी वक्त था जब लोग ममता कुलकर्णी को जान से मार देना चाहते थे।
2 of 6
mamta kulkarni
ये बात उस समय की है जब ममता फिल्म इंडस्ट्री में नई थीं। कोई उन्हें जानता तक नहीं था। उन दिनों 'स्टारडस्ट मैग्जीन' के कवर शूट के लिए एक नए चेहरे की तलाश की जा रही थी। कई बड़ी हीरोइनों ने वो शूट कराने से मना कर दिया था। उस वक्त किसी ने ममता कुलकर्णी का नाम सुझाया था। ममता इसके लिए तुरंत तैयार हो गई थीं लेकिन जैसे ही उन्हें बताया गया कि इस फोटोशूट के लिए उन्हें टॉपलेस होना पड़ेगा ये सुनकर उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। इस बाता का खुलासा उस फोटोशूट को करने वाले मशहूर फोटोग्राफर जयेश सेठ ने एक इंटरव्यू में किया था।
3 of 6
ममता कुलकर्णी
- फोटो : SELF
जयेश के मुताबिक ममता टॉपलेस कवर शूट की बात सुनकर बोलीं, 'इसमें बहुत रिस्क है। मुझे सोचने का मौका चाहिए। अगर ये चल गया तब तो बात ही अलग है, लेकिन अगर नहीं चला तो मेरे घरवाले और ये फिल्म इंडस्ट्री मुझे बाहर निकालकर फेंक देगी।' कुछ समय सोचने के बाद ममता मान गई थीं लेकिन उन्होंने शर्त रखी कि अगर उन्हें फोटोशूट पसंद आएगा तो ही वह छपेगा वरना नहीं। मेकर्स ममता की ये बात मान गए थे। ममता ने बिना किसी हिचकिचाहट के जमकर टॉपलेस पोज दिया। ममता को ये फोटोशूट पसंद आया और जल्द ही ये मार्केट में भी आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Mamta kulkarni
सारी मैग्जीन हाथों-हाथ बिक गईं। कई मैग्जीन को तो ब्लैक में भी बेचा गया। इस फोटोशूट के जरिए ममता कुलकर्णी को खूब शोहरत मिली। इसके लिए उन पर जुर्माना भी हुआ, लेकिन इससे वह रातों-रात लाइमलाइट में आ गईं। हालांकि कुछ लोगों ममता का यूं टॉपलेस होना रास नहीं आया। कई लोग ममता कुलकर्णी के विरोध में सड़कों पर उतर आए और उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे। हालांकि इससे ममता कुलकर्णी के करियर को फायदा ही हुआ। आमिर खान से लेकर सलमान खान, हर बड़े स्टार ने ममता कुलकर्णी के उस बोल्ड फोटोशूट की तारीफ की।
विज्ञापन
5 of 6
ममता कुलकर्णी
नामी प्रोड्यूसर्स और निर्देशकों ने ममता कुलकर्णी को अपनी फिल्म में लेने की इच्छा जाहिर की और यहीं से ममता कुलकर्णी के लिए स्टारडम का नया रास्ता शुरू हुआ। लेकिन किसे पता था कि कुछ सालों बाद वो शोहरत और स्टारडम ऐसा रूप ले लेगा ? कभी बुलंदी के शिखर पर रहीं ममता कुलकर्णी आज फर्श पर आ गिरी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।