सलमान खान की फिल्म 'बागी' से बॉलीवुड में कदम रखने वाले पूर्व अभिनेत्री नगमा का जन्म 25 दिसंबर 1970 को हुआ था। हिंदी के अलावा नगमा ने तमिल, तेलूगू, भोजपुरी, मलयालम और कन्नड़ भाषा की फिल्मों में भी काम किया। हालांकि बाद में नगमा ने फिल्मों से संन्यास लेकर राजनीति में अपनी नई पारी शुरू की। एक बार भीड़ में नगमा ने एक शख्स को जोरदार चांटा भी जड़ दिया था।
सलमान की इस एक्ट्रेस ने जब सरेआम कर दी थी छेड़छाड़ करने वाले की पिटाई, अब फिल्में छोड़ करती हैं राजनीति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये बात साल 2014 की है जब नगमा ने उत्तर प्रदेश की मेरठ सीठ से लोकसभा का चुनाव लड़ा था। इस दौरान एक जनसभा का आयोजन किया गया। नगमा को देखने के लिए वहां भारी भीड़ जुट गई। जैसे ही नगमा सभा के लिए पहुंचीं, भीड़ बेकाबू हो गई और वहां हंगामा हो गया। लोग नगमा को देखने के लिए बेकाबू हो गए। इस दौरान मारपीट शुरू हो गई और लोग एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकने लगे।
इस दौरान भीड़ में नगमा से बदसलूकी भी की गई, जिसके बाद वह भड़क उठीं और उन्होंने बदसलूकी करने वाले शख्स को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद नगमा सभा बीच में ही छोड़कर चली गई थीं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
हालांकि नगमा के साथ इस तरह की ये पहली घटना नहीं थी, इससे कुछ दिन पहले भी उनके साथ कुछ ऐसा ही हुआ था। बताया जाता है कि एक कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कांग्रेस विधायक गजराज सिंह ने उनके साथ बदसलूकी कर दी थी। लेकिन नगमा से इस मामले को ज्यादा तूल न देते हुए छेड़छाड़ की घटना से इनकार कर दिया था।
गौरतलब की 2014 की चुनाव नगमा बुरी तरह हार गई थीं। वह इस चुनाव में चौथे नंबर पर रही थीं। उन्हें मात्र 13,222 वोट ही मिले थे। इस वजह से उनकी जमानत भी जब्त हो गई थी।
ओम राउत ने कार्तिक के तरकश से छोड़ा आयुष्मान पर तीर, मुंबई पहुंची मोशन कैप्चर तकनीक, देखिए वीडियो