क्रिसमस यानी सेलिब्रेशन और खुशियां मनाने का मौका। कोरोना वायरस की वजह से इस साल भले ही सिनेमाघर सुनसान हों लेकिन हर बार यह त्योहार बॉलीवुड के लिए हमेशा खास रहा है। पहले क्रिसमस और फिर न्यू ईयर की लंबी छुट्टियों के बीच मेकर्स इस दिन फिल्में रिलीज कर बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाना चाहते हैं। आमतौर पर आमिर खान क्रिसमस के आस-पास ही अपनी फिल्में रिलीज करते हैं। त्योहार की छुट्टियों का फायदा भी उन्हें मिलता रहा है। कई फिल्मों के लिए क्रिसमस काफी शानदार हुआ तो कुछ के लिए फीका भी साबित रहा। तो चलिए बताते हैं कि बॉलीवुड की ऐसी फिल्मों के बारे में जो क्रिसमस पर रिलीज हुईं और ब्लॉकबास्टर बनीं।
Christmas 2020: क्रिसमस पर रिलीज हुईं ये 10 ब्लॉकबस्टर फिल्में, आमिर खान का सालों से रहा दबदबा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तारे जमीन पर
आमिर खान हमेशा अलग तरह की फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। साल 2007 में आई फिल्म तारे जमीन पर से एक बार फिर उन्होंने साबित कर दिया। फिल्म की कहानी एक बच्चे और टीचर के इर्द गिर्द बुनी गई। इसका निर्देशन अमोल गुप्ते और आमिर ने मिलकर किया।
वेलकम
वेलकम साल 2007 की बड़ी फिल्मों में से एक है। इस में अक्षय कुमार, अनिल कपूर, नाना पाटेकर, कटरीना कैफ और फिरोज खान सहित अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था।
गजनी
2008 में रिलीज हुई फिल्म गजनी में आमिर खान के साथ मुख्य भूमिका में असिन थीं। इस फिल्म का निर्देशन ए आर मुर्गदास ने किया। फिल्म के लिए आमिर खान ने हमेशा की तरह खूब मेहनत किया और वह 8 पैक एब्स में दिखे।
3 इडियट्स
फिल्म में आमिर खान के साथ आर माधवन, शरमन जोशी, बोमन ईरानी और करीना कपूर मुख्य भूमिका में थे। यह आमिर खान की बैक टू बैक दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। यह फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी। 3 इडियट्स का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के झंडे गाड़ दिए थे।