फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोकप्रियता में बॉलीवुड सितारों से कम नहीं ये स्टारकिड्स, इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते ही मचा दिया था धमाल

Fri, 25 Dec 2020 08:18 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 25 Dec 2020 08:18 AM IST
विज्ञापन
Suhana Khan to Khushi Kapoor these star kids who popular on the internet when public on Instagram
सुहाना खान, खुशी कपूर - फोटो : instagram/suhanakhan2, khushi.kapoorr

बॉलीवुड के कई स्टारकिड्स हैं जो अपने माता-पिता से कम मशहूर नहीं हैं। सोशल मीडिया पर उनके नाम से कई फैन पेज अकाउंट हैं। कभी उनके बॉलीवुड में डेब्यू की खबरें होती हैं तो कभी अफेयर के चर्चे रहते हैं। ये स्टारकिड्स भी अपनी लोकप्रियता को एंजॉय करते हैं। इनमें से कइयों ने जब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को सार्वजनिक किया तो उनके फॉलोवर्स की संख्या ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। तो चलिए बताते हैं ऐसे ही स्टारकिड्स के बारे में..

Suhana Khan to Khushi Kapoor these star kids who popular on the internet when public on Instagram
सुहाना खान - फोटो : instagram: suhanakhan2

शाहरुख खान और गौरी खान की लाडली सुहाना खान बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय स्टारकिड्स में से एक हैं। सुहाना के कई फैन क्लब सोशल मीडिया पर हैं और यह उनकी लोकप्रियता को दिखाता है। जब सुहाना ने इंस्टाग्राम अकाउंट को सार्वजनिक किया तो इंटरनेट पर काफी बज क्रिएट हुआ। वह अक्सर अपनी सेल्फी और परिवार के साथ बिताए पलों की तस्वीरों साझा करती रहती हैं। उनके फॉलोवर्स की संख्या लाखों में है। चर्चा है कि सुहाना जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।

Suhana Khan to Khushi Kapoor these star kids who popular on the internet when public on Instagram
अगस्त्य नंदा - फोटो : instagram/agastya.nanda

अमिताभ बच्चन के नाती और श्वेता बच्चन के बेटे अगस्त्य नंदा लाइमलाइट से दूर रहते हैं। जबकि नातिन नव्या नवेली नंदा कई बार बच्चन परिवार के साथ स्पॉट हो जाती हैं। अगस्त्य ने लंदन के सेवनोक्स स्कूल से पढ़ाई की है। वह अपने नाना अमिताभ और मामा अभिषेक की तरह ही स्टाइलिश हैं। अगस्त्य अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर तस्वीरें साझा करते रहते हैं। जब उन्होंने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया तो बॉलीवुड के गलियारों में इसकी काफी चर्चा रही। यही नहीं सुहाना खान और अगस्त्य के बीच कमेंट सेक्शन में बातचीत भी सभी का ध्यान खींचती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Suhana Khan to Khushi Kapoor these star kids who popular on the internet when public on Instagram
नव्या नवेली नंदा - फोटो : instagram/navyananda

अगस्त्य के इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने के दो महीने बाद उनकी बहन नव्या नवेली नंदा ने अपना अकाउंट बनाया। नव्या अपनी तस्वीरों के अलावा  अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और अभिषेक बच्चन की तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। नव्या ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि अभिनेत्री बनने में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है।

विज्ञापन
Suhana Khan to Khushi Kapoor these star kids who popular on the internet when public on Instagram
खुशी कपूर - फोटो : instagram/khushi.kapoorr

जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर किसी स्टार से कम नहीं हैं। वह अपनी खूबसूरत, स्टाइलिश लुक्स और जान्हवी के साथ मजाकिया वीडियो को लेकर कई बार सुर्खियां बटोरती हैं। खुशी ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल को सार्वजनिक किया है। बता दें कि खुशी भी जान्हवी के नक्शेकदम पर हैं और अभिनेत्री बनना चाहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed