{"_id":"5fe5459f8ebc3e3b865b418e","slug":"zeeshan-ayyub-remembering-college-days-in-delhi-while-shooting-for-tandav","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जीशान अयूब के इस कॉलेज कैंपस में शूट हुई सीरीज ‘तांडव’, बोले- ‘याद आ गए मैगी और चाय वाले दिन’","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जीशान अयूब के इस कॉलेज कैंपस में शूट हुई सीरीज ‘तांडव’, बोले- ‘याद आ गए मैगी और चाय वाले दिन’
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 25 Dec 2020 07:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
तांडव
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता मोहम्मद जीशान अयूब अपने अलहदा किरदारों और अपनी अतरंगी अदाकारी के लिए एक अलग पहचान सिनेमा और ओटीटी जगत में बना चुके हैं। वेब सीरीज ‘तांडव’ में इसके रचनाकार अली अब्बास जफर ने उन पर भरोसा जताया है और सीरीज का टीजर देखकर लगता भी है कि जीशान इस बार अपने पूरे रंग में दिखने वाले हैं। सीरीज के बड़े हिस्से की शूटिंग दिल्ली के नॉर्थ कैंपस में हुई है।
2 of 5
जीशान अय्यूब
- फोटो : फाइल
जीशान बताते हैं, ‘‘वेब सीरीज ‘तांडव’ के जरिए मैंने अपने कॉलेज के दिनों को दोबारा जिया। हमने दिल्ली यूनिवर्सिटी नॉर्थ कैम्पस के उन्हीं कॉलेज और होस्टल में कई सीक्वेंसेस शूट किए हैं, जहां मैं पढ़ता था। कॉलेज के दिनों पर ही हमारी आगे की जिंदगी टिकी होती है और उन्हें आसानी से भुलाया नहीं जा सकता। कॉलेज कैम्पस में दोस्तों के साथ सारी चिंताओं और परेशानियों से मुक्त होकर बिताया गया समय कोई भूल ही नहीं सकता।”
3 of 5
जीशान अय्यूब
- फोटो : फाइल
तो इस शूटिंग के दौरान हॉस्टल के वे दिन भी खूब याद आए होंगे, जब जेब में पैसे नहीं होते थे? पूछने पर जीशान मुस्कुरा देते हैं। फिर थोड़ा रुककर बताते हैं, “कैम्पस में शूटिंग करने से मुझे अपने पुराने दिन याद आ गए जब मेरी और दोस्तों की जेबों में ज्यादा पैसा नहीं होते थे। गरम चाय और मैगी हमारी मेन डाइट थी और हम क्लासमेट्स के साथ खूब मजाक किया करते थे। ‘तांडव’ के जरिए मुझे इन यादगार दिनों को दोबारा जीने का मौका मिला।’’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तांडव टीजर रिव्यू
- फोटो : पंकज शुक्ल
जीशान आगे बताते हैं, ‘‘हमने मंडी हाउस, दिल्ली के लोकल थियेटर्स में भी कुछ सीक्वेंसेस शूट किए हैं। तो मेरी थिएटर के दिनों की यादें भी ताजा हो गईं। सबसे अच्छी बात थी, उस जगह लौटना, जहां से मैंने कई साल पहले शुरूआत की थी।” वेब सीरीज ‘तांडव’ में कुल नौ एपिसोड बताए जाते हैं। इसमें सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, सुनील ग्रोवर, तिग्मांशु धूलिया, डिनो मोरिया, कुमुद मिश्रा, गौहर खान, अमायरा दस्तूर, कृतिका कामरा, सारा जेन डियास, संध्या मृदुल, अनूप सोनी, हितेन तेजवानी, परेश पाहूजा और शोनाली नागरानी आदि रोचक किरदारों में दिखाई देंगे।
विज्ञापन
5 of 5
अली अब्बास जफर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वेब सीरीज ‘तांडव’ के साथ चर्चित निर्देशक अली अब्बास जफर अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। वह इस सीरीज के निर्माता भी हैं। इससे पहले बतौर निर्माता अली की एक फिल्म ‘खाली पीली’ इसी कोरोना काल में रिलीज हो चुकी है। अली अब्बास जफर को यशराज फिल्म्स के साथ मिलकर ‘सुल्तान’, ‘टाइगर जिंदा है’ और ‘भारत’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।