'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में 'फैजल' का किरदार निभाकर मशहूर हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी फिल्मों से ज्यादा विवादों को लेकर चर्चा में रहे हैं। कभी उन पर पत्नी की जासूसी का आरोप लगा तो कभी उनकी बायोपिक को लेकर विवाद हुआ। आगे की स्लाइड्स में जानिए नवाजुद्दीन से जुड़े ऐसे ही कुछ मामले जब वह विवादों में फंसे।
बीवी की जासूसी का इस एक्टर पर लगा था आरोप, पहले भी इन 5 विवादों में आ चुका है नाम
कुछ दिनों पहले नवाजुद्दीन पर अपनी पत्नी की जासूसी का आरोप लगा। कॉल डेटा रिकॉर्ड CDR मामले में हुए खुलासे के तहत नवाज का नाम भी सामने आया। खबरों के मुताबिक, नवाज को अपनी पत्नी पर भरोसा नहीं था और उन्होंने उनके पीछे महिला जासूस लगा रखी थी। इतना ही नहीं नवाज अपने वकील के जरिए पत्नी के मोबाइल की पूरी जानकारी जुटाया करते थे। इस काम में उनके वकील रिजवान सिद्दीकी मदद कर रहे थे। पुलिस ने रिजवान सिद्दीकी को गिरफ्तार भी किया था। हालांकि विवाद बढ़ता देख उनकी पत्नी ने बयान दिया कि ऐसा कुछ भी नहीं है।
अपनी बायोग्राफी 'एन ऑर्डिनरी लाइफ' में नवाज ने सुनीता राजवर और निहारिका सिंह के साथ अपने प्यार और ब्रेकअप के बारे में बताया था। दोनों ही एक्ट्रेस ने 'किक' स्टार के दावों को खारिज कर दिया था। जिसके बाद मामला बढ़ता देख नवाजुद्दीन ने अपनी किताब वापस ले ली थी। यही नहीं सुनीता राजवर ने नवाज को अपनी छवि खराब करने के लिए 2 करोड़ रुपए का कानूनी नोटिस भी भेजा था।
I m apologising 2 every1 who's sentiments r hurt bcz of d chaos around my memoir #AnOrdinaryLife
I hereby regret & decide 2 withdraw my book
इससे पहले नवाजुद्दीन के छोटे भाई मिनाजुद्दीन की पत्नी आफरीन ने उन पर दहेज की खातिर मारने-पीटने का आरोप लगाया था, विवाद बढ़ने के बाद नवाजुद्दीन ने अपनी सफाई में कहा कि उन्होंने कभी दहेज के लिए कहा ही नहीं। उल्टा आफरीन के चाचा ने उनके भाई मिनाजुद्दीन से नियमित तौर पर पैसे ऐंठे।
2016 में दशहरे के वक्त नवाजुद्दीन उस वक्त चर्चा में आए जब वह रामलीला में मारीच का रोल करने वाले थे लेकिन शिवसेना ने गांव में रामलीला नहीं करने दी। नवाजुद्दीन मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना गांव के रहने वाले हैं। उनके गांव की रामलीला कमेटी के लोग चाहते थे कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी रामलीला में मारीच का रोल करें। नवाजुद्दीन ने इसके लिए काफी रिहर्सल की थी। तभी शिवसेना के लोगों ने उनके मुसलमान होने के चलते वहां पहुंचकर विरोध किया, जिसके बाद नवाजुद्दीन ने रामलीला से अपना नाम वापस ले लिया। बता दें कि फिलहाल नवाजुद्दीन शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की बायोपिक में मुख्य किरदार निभा रहे हैं।
My childhood dream could not come true, but will definitely be a part of Ramleela next year.
Check the rehearsals. pic.twitter.com/euOYSgsm3F
