फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Neelam Kothari: गोविंदा के प्यार में दीवानी थीं नीलम कोठारी, ऋषि सेठिया से तलाक के बाद इस एक्टर से रचाई शादी

Wed, 09 Nov 2022 08:01 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 09 Nov 2022 08:01 AM IST
विज्ञापन
Birthday special neelam kothari and govinda affair and wedding with Sameer Soni know actress interesting facts
नीलम कोठारी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री नीलम कोठारी 53 साल की हो गई हैं। नीलम 80 और 90 के दशक की हिट अभिनेत्री हैं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में साल 1984 में रिलीज हुई फिल्म 'जवानी' से कदम रखा था। इसके बाद नीलम कोठारी ने हत्या, खुदगर्ज, लव 86, दो कैदी, अफसाना प्यार का जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों में नीलम कोठारी ने कई अभिनेताओं के साथ स्क्रीन शेयर की। लेकिन उनकी जोड़ी गोविंदा के साथ सबसे ज्यादा पसंद की गई। लेकिन साथ काम करते करते नीलम और गोविंदा एक-दूजे के प्यार में कब पड़ गए? यह भी एक दिलचस्प कहानी है। आइए आपको दोनों की मजेदार लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।

Birthday special neelam kothari and govinda affair and wedding with Sameer Soni know actress interesting facts
नीलम कोठारी, गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

कब हुई दोनों की पहली मुलाकात
नीलम कोठारी और गोविंदा की पहली मुलाकात प्राणलाल मेहता के ऑफिस में हुई थी और गोविंदा पहली नजर में ही नीलम पर अपना दिल हार बैठे थे। इस बारे में एक बार गोविंदा ने भी बताया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब मैं पहली बार नीलम से मिला था तब वह मुझे एंजल की तरह लगी थी। व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में वह सुंदर लग रही थी लेकिन वह नीलम से बात करने में डर रहे थे। 

श्रीराम के परम भक्त थे 'रामायण' के रावण, भगवान को अपशब्द कहने पर ऐसे पश्चाताप करते थे अरविंद त्रिवेदी

Birthday special neelam kothari and govinda affair and wedding with Sameer Soni know actress interesting facts
गोविंदा, नीलम कोठारी - फोटो : सोशल मीडिया

साथ काम करने पर परवान चढ़ा प्यार
नीलम ने अपने करियर में लगभग 45 फिल्मों में ही काम किया है, जिसमें से 10 के आसपास फिल्में गोविंदा के साथ की हैं। फैंस को गोविंदा और नीलम की जोड़ी काफी पसंद आई और इसी वजह से फिल्म मेकर्स भी दोनों को ही एक साथ साइन करना चाहते थे। गोविंदा और नीलम ने इल्जाम, खुदगर्ज, सिंदूर, घर में राम गली में शाम, जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया। इन फिल्मों में साथ काम करते करते ही नीलम और गोविंदा का प्यार परवान चढ़ा और दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। इसी वजह से गोविंदा ने सुनीता से सगाई भी तोड़ दी थी। हालांकि, अपनी मां के कहने पर गोविंदा ने सुनीता से साल 1987 में शादी कर ली। 

'नागिन' की शूटिंग के दौरान रीना रॉय की ड्रेस देख आगबबूला हो गई थीं रेखा, सेट पर किया था जमकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday special neelam kothari and govinda affair and wedding with Sameer Soni know actress interesting facts
समीर सोनी और नीलम कोठारी - फोटो : सोशल मीडिया

नीलम ने अचानक रचाई थी शादी
कहा जाता है कि नीलम कोठारी को काफी समय तक गोविंदा की शादी के बारे में पता ही नहीं था। हालांकि, समय के साथ दोनों दूर हो गए। नीलम ने साल 2000 में बैंकॉक में ऋषि सेठिया से शादी की, जो यू.के. के व्यापारी के बेटे थे। लेकिन दोनों का रिश्ता चल नहीं पाया। इसके बाद नीलम कोठारी ने साल 2011 में अभिनेता समीर सोनी से शादी की। दोनों की एक बेटी है, जिसे उन्होंने गोद लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed