{"_id":"5c7fa7f2bdec2213ed0ca94c","slug":"birthday-special-of-anupam-kher","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'Day Spl : लड़कियों से फ्लर्ट करते थे अनुपम खेर, गंजे होकर पहुंचे थे किरण को प्रपोज करने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'Day Spl : लड़कियों से फ्लर्ट करते थे अनुपम खेर, गंजे होकर पहुंचे थे किरण को प्रपोज करने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: sapna singla
Updated Thu, 07 Mar 2019 08:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
अनुपम खेर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अनुपम खेर आज 64 साल के हो गए हैं। 7 मार्च 1955 को शिमला में अनुपम खेर का जन्म हुआ था। अपनी मेहनत और लाजवाब एक्टिंग के दम पर उन्होंने सिर्फ बॉलीवुड में नाम नहीं कमाया बल्कि वो हॉलीवुड की फिल्मों में भी नजर आए। अनुपम खेर और उनकी पत्नी किरण खेर की लव स्टोरी काफी रोमाटिंक है, इस खास मौके पर जानिए उनकी प्रेम कहानी।
2 of 8
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में अनुपम खेर
किरण और अनुपम खेर की मुलाकात चंढीगढ़ में हुई थी जहां दोनों एक थियेटर का हिस्सा था। दोनों तब पक्के दोस्त हुआ करते थे लेकिन ये रिश्ता तब मोहब्बत के आस-पास भी नहीं भटकता था। किरण और अनुपम के बीच इतनी पक्की दोस्ती थी कि उनके दरमियां ऐसा कुछ नहीं था, जो दोनों नहीं जानते थे। उस समय दोनों को क्या मालूम था कि ये दोस्ती एक दिन प्यार में बदल जाएगी।
3 of 8
अनुपम खेर
- फोटो : self
गौतम से किरण ने लव मैरिज की थी लेकिन वो इस रिश्ते से खुश नहीं थीं। कुछ था जो उन्हें अच्छा नहीं लग रहा था और वो इस रिश्ते से निकलना चाहती थीं। वहीं अनुपम खेर भी अपनी शादी में खुश नहीं थे। ये तब की बात है जब अनुपम और किरण दोनों ही एक दूसरे के सिर्फ दोस्त हुआ करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
Anupam Kher Buys House
किरण और अनुपम दोनों अपनी-अपनी शादियों में जूझते हुए थियेटर करते रहे। दोनों कोलकाता में एक प्ले करने गए थे जब उन्हें पहली बार प्यार का एहसास हुआ। किरण खेर ने इस किस्से को लेकर कहा था, 'अनुपम तब कुछ अलग लग रहे थे। उन्होंने किसी किसी फिल्म के लिए सिर मुंडवाया हुआ था। वो मेरे कमरे से जब लौटने लगा तो उसने मुझे देखा। उस पल में कुछ खास था दो हम दोनों ने महसूस किया था।'
विज्ञापन
5 of 8
अनुपम खेर
- फोटो : amar ujala
अनुपम ने ही किरण से पहल अपने दिल की बात कही। एक दिन अनुपम किरण के घर आए और बोले कि वो उनसे बात करना चाहते हैं। जब किरण ने दरवाजा खोला तो अनुपम ने कहा, 'मुझे लगता है मैं तुमसे प्यार करने लगा हूं।' बस फिर क्या... किरण को भी महसूस हुआ कि इतने सालों की इस दोस्ती में कहीं न कहीं प्यार था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।