फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन किरदारों से प्राची देसाई ने बनाई देश के घर घर में पहचान, 'बानी' से 'नौरीन' तक का ऐसा रहा सफर

Sat, 12 Sep 2020 02:17 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 12 Sep 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
Birthday special of Prachi Desai and her top character in movies
प्राची देसाई - फोटो : फाइल

टीवी से अपनी पहचान बना कर फिल्मों में नाम कमाने वालीं अभिनेत्री प्राची देसाई का नाम आजकल कम ही सामने आता है। ऐसा नहीं है कि वह फिल्मों से दूर हैं लेकिन हमेशा की तरह उनके पास काम की अब भी कमी है। वर्ष 2006 में एकता कपूर के एक टीवी धारावाहिक 'कसम से' से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद प्राची को कुछ ही बड़ी फिल्मों में काम मिला है। वह आजकल फिल्मों में भी सक्रिय हैं लेकिन उनके पास देश और दुनिया के काम ज्यादा हैं। प्राची गोआ टूरिज्म की प्रवक्ता और ब्रांड एंबेसडर हैं और अमेरिकी कंपनी न्यूट्रोगेना का देश में चेहरा हैं। वह लक्स लायरा की भी ब्रांड एंबेसडर हैं। आइए, आज हम आपको बताते हैं कि प्राची को टीवी और फिल्मों में किन किरदारों के लिए जाना जाता है।

Birthday special of Prachi Desai and her top character in movies
कसम से - फोटो : फाइल

किरदार : बानी दीक्षित
धारावाहिक : कसम से (2006)

प्राची ने अभिनय में अपने करियर की शुरुआत एकता कपूर के इस धारावाहिक से की है। यह उनका पहला ही शो रहा जिसमें वह मुख्य भूमिका में नजर आईं। इस धारावाहिक की कहानी तीन बहनों की थी जो स्वभाव में तो एक दूसरे से अलग थीं लेकिन सगी बहनें होने की वजह से हमेशा एक दूसरे की मदद करती हैं। प्राची इस शो की कई साल तक हिस्सा रहीं। उसके बाद जब उन्हें फिल्मों में काम मिला तो उन्होंने इस शो को छोड़ दिया और उनकी जगह एकता ने गुरदीप कोहली को दी। शो में रहते हुए प्राची ने अपने अभिनय के दम पर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का कलाकार अवॉर्ड और इंडियन टेली अवॉर्ड जीता।

Birthday special of Prachi Desai and her top character in movies
रॉक ऑन - फोटो : फाइल

किरदार : साक्षी
फिल्म : रॉक ऑन (2008)

बालाजी टेलीफिल्म्स के शो से विदा लेने के बाद प्राची को इस फिल्म में जगह मिली। दरअसल, प्राची ने वह शो छोड़ा ही इस फिल्म के लिए था। अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्राची ने साक्षी का किरदार निभाया है जोकि फिल्म के मुख्य अभिनेता फरहान अख्तर के किरदार आदित्य श्रॉफ की पत्नी है। वह अपने पति का अच्छे और बुरे दोनों ही समय में साथ देती है। प्राची ने शुरुआती फिल्म में ही बेहतरीन काम कर दिखाया। इसलिए, उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday special of Prachi Desai and her top character in movies
वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई - फोटो : फाइल

किरदार : मुमताज
फिल्म : वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई (2010)

'रॉक ऑन' के बाद प्राची को रूमी जाफरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'लाइफ पार्टनर' का हिस्सा बनने का मौका मिला। हालांकि यह फिल्म कुछ ज्यादा अच्छा नहीं कर सकी। बावजूद इसके प्राची को अगली बार मिलन लूथरिया की इस फिल्म में जगह मिली। यहां वह इमरान हाशमी के किरदार शोएब खान की प्रेमिका मुमताज के किरदार में नजर आईं। शोएब गलत रास्ते पर चलता है लेकिन वह मुमताज से प्यार भी बहुत करता है। हालांकि, मुमताज उसे बार-बार सुधारने की कोशिश करती है लेकिन वह बाज नहीं आता। इस फिल्म में अभिनय के लिए प्राची की खूब सराहना हुई। साथ ही उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए भी नामित किया गया। जबकि सहायक अभिनेत्री के लिए ही उन्होंने जी सिने अवॉर्ड, स्टारडस्ट अवॉर्ड, इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकैडमी अवॉर्ड, कलाकार अवॉर्ड, लायंस गोल्ड अवॉर्ड और प्रोड्यूसर्स गिल्ड फिल्म अवार्ड भी जीते। यह उनकी अब तक की सबसे सफल फिल्म है।

विज्ञापन
Birthday special of Prachi Desai and her top character in movies
बोल बच्चन - फोटो : फाइल

किरदार : राधिका रघुवंशी
फिल्म : बोल बच्चन (2012)

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस एक्शन कॉमेडी फिल्म में भी प्राची का एक अहम किरदार है। उन्होंने इसमें फिल्म के मुख्य अभिनेता अजय देवगन के किरदार पृथ्वीराज रघुवंशी की बहन राधिका का किरदार निभाया है। वह इस फिल्म के दूसरे मुख्य कलाकार अभिषेक बच्चन के किरदार अब्बास अली की प्रेमिका भी है। राधिका का भाई बहुत सख्त है इसलिए ये दोनों अपने प्रेम को दूसरों से छुपा कर रखते हैं। चूंकि, यह फिल्म अमोल पालेकर की फिल्म 'गोलमाल' से प्रेरित है इसलिए सभी किरदारों के साथ गोलमाल भी बहुत है। इस फिल्म में बेहतरीन काम के लिए प्राची को बेस्ट ब्रेक थ्रू परफॉर्मेंस के स्टारडस्ट अवॉर्ड के लिए नामित किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed