अभिनेत्री मुनमुन सेन की बड़ी बेटी राइमा सेन आज यानी 7 नवंबर को अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। वैसे तो राइमा सेन को कौन नहीं जानता। राइमा ने हिंदी सिनेमा के साथ ही बंगाली दर्शकों के बीच भी अपनी खास पहचान बनाई है। उनके जन्मदिन के खास मौके पर हम साझा करेंगे उनसे जुड़े कुछ खास पहलू।
सेक्स वर्कर का किरदार निभाकर इस अभिनेत्री ने बटोरी थी सुर्खियां, अब दिखने में लगती हैं ऐसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राइमा फिल्मी बैकग्राउंड से जुड़ी हुई हैं ये तो सभी जानते हैं। लेकिन कम लोग ही जानते होंगे कि राइमा एक राजशाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। राइमा की दादी इला देवी कूच बिहार की राजकुमारी थीं। उनकी छोटी बहन गायत्री देवी जयपुर की महारानी थीं।
A post shared by Raima Sen (@raimasen) on
अभिनेत्री राइमा सेन का जन्म 7 नवंबर 1979 को हुआ। उनकी मां मुनमुन सेन और नानी सुचित्रा सेन फिल्मी पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखती हैं। दोनों ही अपने जमाने की जानी मानी अदाकारा रही हैं। राइमा पिता भरत देव वर्मा त्रिपुरा के शाही परिवार से थे।
राइमा ने अपनी नानी और मां की तरह खुद के लिए फिल्मों की राह चुनी। उन्होंने साल 1999 में फिल्म 'गॉडमदर' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। लेकिन ये फिल्म उनके करियर के लिए हुक्म का इक्का साबित नहीं हुई थी। राइमा ने अपने फिल्मी करियर के दौरान निर्देशक डी सत्यम की फिल्म 'बॉलीवुड डायरीज' में सेक्स वर्कर का रोल भी किया है। इस फिल्म से राइमा ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
इसके बाद राइमा ने लगातार कई हिंदी फिल्में कीं। 'फनटूश', 'हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड', 'इकलव्य' और 'दस' जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके साथ ही राइमा ने बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में भी जमकर नाम कमाया। लेकिन फिल्म 'चॉखेर बाली में राइमा के अभिनय को खूब सराहा गया।