फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'day Spl: रत्ना पाठक ने 13 साल बड़े नसीरुद्दीन शाह से की थी शादी, फिल्मी लव स्टोरी जैसी है कहानी

Mon, 19 Mar 2018 02:04 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
birthday special ratna pathak shah life unknown facts
रत्ना पाठक शाह
रत्ना पाठक उन कलाकारों में से हैं जिन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक यादगार रोल निभाए। वह हर रोल में फिट हो जाती हैं। फिर चाहे वह कॉमेडी किरदार हो या सीरियस रोल। 60 साल की हो चुकीं रत्ना पाठक शाह का जन्म 18 मार्च 1957 को मुंबई में हुआ था। रत्ना पाठक शाह का नाम लेते ही जहन में 'साराभाई वर्सेस साराभाई' और 'इधर उधर' जैसे सीरियल याद आते हैं। 
birthday special ratna pathak shah life unknown facts
रत्ना पाठक शाह

रत्ना पाठक एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनकी मां दीना पाठक जानी-मानी एक्ट्रेस थीं। उनकी बहन सुप्रिया पाठक भी बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं। घर में एक्टिंग का माहौल होने के बावजूद रत्ना एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं बल्कि वह तो पायलट या एयरहोस्टेस बनना चाहती थीं। 

birthday special ratna pathak shah life unknown facts
रत्ना पाठक शाह और नसीरुद्दीन शाह
रत्ना पाठक ने अपने से 13 साल बड़े मशहूर एक्टर नसीरुद्दीन शाह से शादी की। दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। रत्ना और नसीर की पहली मुलाकात 1975 में हुई थी। जब रत्ना पाठक शाह कॉलेज स्टूडेंट थीं और नसीरुद्दीन शाह एफटीआईआई से ग्रेजुएशन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
birthday special ratna pathak shah life unknown facts

सत्यदेव दुबे के डायरेक्शन में बने 'संभोग से संन्यास तक' नामक प्ले में इन्होंने पहली बार काम किया था। इस प्ले के रिहर्सल के दौरान उनकी पहली मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के बारे में रत्ना ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'यह पहली नजर का प्यार नहीं था। दुबे ने जब हमें मिलवाया तब मैं इनका सही नाम तक नहीं जान पाई थी। पहले दिन हम दोस्त भी नहीं थे, दूसरे दिन हमने साथ घूमना शुरू कर दिया था।' उनके के दो बेटे इमाद और विवान हैं।

विज्ञापन
birthday special ratna pathak shah life unknown facts
रत्ना पाठक

रत्ना पाठक शाह ने 'मंडी', 'मिर्च मसाला', 'अलादीन', 'जाने तू या जाने ना', 'गोलमाल 3', 'एक मैं और एक तू', 'खूबसूरत' जैसी कई हिट फिल्में कीं। साल 2017 में आई फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस नॉमिनेट भी किया गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed