फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sagarika Ghatge Birthday: शाही परिवार की बेटी हैं 'चक दे इंडिया' की सागरिका घाटगे, शादी के बाद इंडस्ट्री से हो गईं दूर

Sat, 08 Jan 2022 07:45 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 08 Jan 2022 07:45 AM IST
विज्ञापन
Birthday Special: Sagarika Ghatge belongs to  Royal family know the most unknown facts about Sagarika Ghatge life
सागरिका घाटगे - फोटो : इंस्टाग्राम

'चक दे इंडिया' की खूबसूरत लड़की प्रीति सभरवाल ने अपनी खूबसूरती से सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा था। ये लड़की थी सागरिका घाटके। उन्होंने शाहरुख खान के साथ फिल्म 'चक दे इंडिया' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के बाद भी सागरिका कई फिल्मों में नजर आईं लेकिन 2017 में भारतीय क्रिकेटर जहीर खान से शादी के बाद उन्होंने इंडस्ट्री से दूर बना ली। अभिनेत्री सागरिका घाटगे 8 जनवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।

Birthday Special: Sagarika Ghatge belongs to  Royal family know the most unknown facts about Sagarika Ghatge life
Sagarika Ghatge

नेशनल लेवल की हॉकी प्लेयर रही हैं सागरिका-
फिल्म चक दे इंडिया में तो सागरिका ने हॉकी प्लेयर की किरदार निभाया ही था और दमदार तरीके से अपना रोल प्ले किया था, लेकिन क्या आपको पता है कि असल जिंदगी में भी सागरिका नेशनल लेवल की हॉकी प्लेयर भी रही हैं।

Birthday Special: Sagarika Ghatge belongs to  Royal family know the most unknown facts about Sagarika Ghatge life
सागरिका घाटगे - फोटो : इंस्टाग्राम

शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं सागरिका घाटगे-
सागरिका घाटगे विजयेंद्र घाटगे की बेटी हैं, जो हिंदी फिल्म उद्योग की जानी-मानी हस्ती हैं। सागरिका की दादी सीता राजे घाटगे इंदौर के महाराजा तुकोजीराव होलकर की बेटी थीं। इस तरह से सागरिका घाटगे शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special: Sagarika Ghatge belongs to  Royal family know the most unknown facts about Sagarika Ghatge life
सागरिका घाटगे - फोटो : insta
कॉलेज से ही मिले लगे थे फिल्मों के ऑफर-

जब सागरिका घाटगे कॉलेज में पढ़ रही थी, तभी से उन्हें विज्ञापन में अभिनय करने के लिए कई प्रस्ताव मिलने लगे थे लेकिन उनके पिता ने पढ़ाई की वजह से काम करने के लिए लिए मना कर दिया। अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी नहीं करने के बाद सागरिका ने अपना करियर शुरू किया।

विज्ञापन
Birthday Special: Sagarika Ghatge belongs to  Royal family know the most unknown facts about Sagarika Ghatge life
सागरिका घाटगे और जहीर खान - फोटो : सोशल मीडिया

अगर बात करें सागरिका और भारतीय क्रिकेटर जहीर खान के रिश्तें की, तो इनका रिश्ता उस समय लोगों के सामने आया जब दोनों साथ में युवराज सिंह और हेजल कील के रिसेप्शन पर पहुंचे थे। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी।  सागरिका ने 2017 में जहीर से शादी की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed