फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Trisha Krishnan Corona Positive: नए साल से पहले कोरोना पॉजिटिव हुई थीं साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन, पोस्ट शेयर कर अब दिया हेल्थ अपडेट

Fri, 07 Jan 2022 11:58 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 07 Jan 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Trisha krishnan revealed that her tested corona positive a little before the new year now she gave health update
तृषा कृष्णन - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस देशभर बहुत तेजी से फैल रहा है, जिस वजह से स्थिति दिन ब दिन खराब होती जा रहा है। कोरोना वायरस की वजह से कई राज्यों में मिनी लॉकडाउन की स्थिति आ गई है तो कुछ जगह नाइट कर्फ्यू लग चुका है। कोरोना का असर टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में भी देखने को मिल रहा है। सेलेब्स भी तेजी से इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। वहीं, अब जानकारी मिली है कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री तृषा कृष्णन भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और ये बात खुद एक्ट्रेस ने बताई है। तृषा ने खुलासा किया कि वह नए साल से कुछ समय पहले कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं लेकिन वह ठीक हो रही हैं।


 
दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपना हेल्थ अपडेट दिया है। इस पोस्ट में तृषा ने बताया है कि वह न्यू ईयर से कुछ समय पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं।

Trisha krishnan revealed that her tested corona positive a little before the new year now she gave health update
trisha krishnan

तृषा कृष्णन ने अपने पोस्ट में लिखा है, ‘सभी सावधानियां और सुरक्षा उपाय करने के बावजूद, नए साल से थोड़ा पहले ही मेरा कोरोना टेस्ट सकारात्मक आया। आप जिन्हें लक्षण नाम देते हैं वो मुझमें भी हैं। यह मेरे सबसे कष्टदायक सप्ताहों में से एक था, मैं अब ठीक हो रही हूं और अपने टीकाकरण की बदौलत बेहतर महसूस कर रही हूं। मैं सभी से ऐसा ही करने और मास्क लगाए रखने का अनुरोध करती हूं। अपने परीक्षणों को पास करने और जल्द ही घर वापस जाने की उम्मीद है।’

Trisha krishnan revealed that her tested corona positive a little before the new year now she gave health update
तृषा कृष्णन - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे तृषा कृष्णन ने प्यार और साथ के लिए अपने दोस्तों और परिवार के लोगों का धन्यवाद भी दिया। उन्होंने लिखा, ‘मेरे सबसे अच्छे परिवार और दोस्तों को सभी प्रार्थनाओं के लिए मेरे दिल से धन्यवाद।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Trisha krishnan revealed that her tested corona positive a little before the new year now she gave health update
महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया

त्रिशा के अलावा बीते कुछ दिनों में फिल्मी दुनिया के कई सितारे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस लिस्ट में स्वरा भास्कर, महेश बाबू, मिमी चक्रवर्ती, सुमोना चक्रवर्ती, जॉन अब्राहम, एकता कपूर, नकुल मेहता, नोरा फतेही, अर्जुन बिजलानी, प्रेम चोपड़ा और दृष्टि धामी का नाम शामिल है। ये सभी सेलेब्स इन दिनों क्वारंटाइन में हैं।

विज्ञापन
Trisha krishnan revealed that her tested corona positive a little before the new year now she gave health update
पोन्नियिन सेलवन - फोटो : Social Media

वर्क फ्रंट की बात करें तो तृषा जल्द ही ‘पोन्नियिन सेलवन’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में तृषा के अलावा ऐश्वर्या राय, विक्रम, कार्थी, जयम रवि, लाल, सरथ कुमार, जयराम, विक्रम प्रभु, प्रभु, अश्विन काकुमनु, किशोर और ऐश्वर्या लक्ष्मी नजर आने वाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed