फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: शेफ के साथ आरती करती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, फैंस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

Fri, 07 Jan 2022 11:35 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 07 Jan 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Social media: Priyanka Chopra was seen performing aarti with her chef fans gave such a reaction
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपने ड्रेसिंग स्टाइल से लेकर सोशल मीडिया पर अपने पति का सरनेम हटाने तक अभिनेत्री अक्सर चर्चा का विषय रहती हैं। इसी बीच अब अभिनेत्री एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दरअसल, एक्ट्रेस का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो प्रियंका और उनके शेफ सामी उड़ेल का है जो अभिनेत्री के लॉस एंजेलिस स्थित घर में आरती करते नजर आ रहे हैं।

अभिनेत्री के इस वीडियो को उनके एक फैन क्लब ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो बीते साल दिवाली का है, जब अभिनेत्री ने अपने घर में लक्ष्मी पूजन किया था। वीडियो में प्रियंका और उनके शेफ सामी आरती कर रहे हैं। जबकि अभिनेत्री के पति और गायक निक जोनस पीछे खड़े होकर ताली बजाते और प्रार्थना करते दिख रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, ‘प्रियंका और उनके शेफ एक साथ पूजा कर रहे हैं, यह कितना प्यारा है। उन्होंने पहले ही यह तय किया था कि सभी पूजा में शामिल होंगे। उन सभी को आशीर्वाद।’ 

Social media: Priyanka Chopra was seen performing aarti with her chef fans gave such a reaction
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आते ही प्रियंका के फैन इससे काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं। साथ ही वह इस वीडियो को बेहद पसंद भी कर रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा ‘प्रियंका और निक दोनों के लिए बहुत सम्मान है। दोनों ने हमेशा अपने स्टाफ और दोस्तों को परिवार जैसा ही माना है। भगवान उन्हें ढेर सारी खुशियां दे।’

View this post on Instagram

A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

Social media: Priyanka Chopra was seen performing aarti with her chef fans gave such a reaction
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं, एक अन्य योजन ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया करते हुए कमेंट किया, ‘भगवान इस परिवार और उनके घर को आशीर्वाद प्रदान करें।’ वहीं, एक और यूजर ने लिखा ‘यही पवित्रता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Social media: Priyanka Chopra was seen performing aarti with her chef fans gave such a reaction
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम

 

गौरतलब है कि सामी उडेल प्रियंका चोपड़ा के निजी शेफ हैं। उन्होंने लॉस एंजिलिस के टॉप एथलीट्स, संगीतकारों, कलाकारों समेत अमेरिका के कई मशहूर हस्तियों को अपने हाथ से बना खाना खिलाया है। जोनस और चोपड़ा परिवार से सामी का खास रिश्ता है।

विज्ञापन
Social media: Priyanka Chopra was seen performing aarti with her chef fans gave such a reaction
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री आखिरी बार हॉलीवुड फिल्म मैट्रिक्स सीरीज की द मैट्रिक्स रेजरेक्शन्स के चौथे भाग में नजर आई थीं। इसके अलावा प्रियंका फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा अभिनेत्री कटरीना कैफ और एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed