फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ओटीटी: इस साल अपने डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार हैं यह कलाकार, माधुरी दीक्षित से लेकर शाहिद कपूर तक का नाम लिस्ट में शामिल

Fri, 07 Jan 2022 10:00 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 07 Jan 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
OTT: These artist is ready for his digital debut this year names from Madhuri Dixit to Shahid Kapoor are included in the list
माधुरी दीक्षित - फोटो : Instagram/madhuridixitnene

कोरोना संक्रमण ने देश- दुनिया पर अपना गहरा प्रभाव डाला है। इस वायरस ने ना सिर्फ आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाया है, बल्कि मनोरंजन के क्षेत्र में भी इसका काफी असर देखने को मिला है। कोरोना के आते ही देशभर में बंद हुए सिनेमाघरों की वजह से मनोरंजन क्षेत्र को भारी नुकसान झेलना पड़ा था। रिलीज के लिए तैयार कई फिल्मों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ा था। ऐसे में फिल्म मेकर्स ने अपनी मेहनत और निवेश को व्यर्थ होने से बचाने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का रुख किया। यही वजह है कि कोरोनावायरस ओटीटी दर्शकों के मनोरंजन का एक अहम जरिया बन गया। ओटीटी की इसी लोकप्रियता और लोगों तक इसकी पहुंच को देखते हुए अब कई फिल्म मेकर्स और बड़े कलाकार ओटीटी पर अपनी शुरुआत कर चुके हैं। वहीं, कुछ कलाकार ऐसे भी हैं जो अभी तक इस से दूर हैं। हालांकि, इस साल कई और बड़े कलाकार भी ओटीटी पर अपना डेब्यू करने के लिए तैयार है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में-

 

माधुरी दीक्षित

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का है। अभिनेत्री अपनी वेब सीरीज फाइंडिंग अनामिका के जरिए ओटीटी पर अपनी नई पारी शुरू करने वाली हैं। अभिनेत्री की यह थ्रिलर्स सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी।

OTT: These artist is ready for his digital debut this year names from Madhuri Dixit to Shahid Kapoor are included in the list
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शाहिद कपूर

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहिद कपूर भी इस साल ओटीटी में एंट्री करने वाले हैं। अभिनेता फैमिली मैन के डायरेक्टर राज और डीके की जोड़ी के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करेंगे। हालांकि, अभी तक उनकी इस सीरीज का नाम तय नहीं हो सका है।

OTT: These artist is ready for his digital debut this year names from Madhuri Dixit to Shahid Kapoor are included in the list
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : instagram/aslisona

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा फिल्म दबंग से बॉलीवुड में एंट्री लेने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज फॉलन के जरिए ओटीटी में डेब्यू कर रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास एक और वेब सीरीज है, जिसका नाम अभी तक तय नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
OTT: These artist is ready for his digital debut this year names from Madhuri Dixit to Shahid Kapoor are included in the list
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन

मशहूर अभिनेता अजय देवगन भी इस साल डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सीरीज रूद्र- द एज ऑफ डार्कनेस से ओटीटी में अपनी नई शुरुआत करने वाले हैं। अजय की यह वेब सीरीज लूथर नाम की इंग्लिश सीरीज का हिंदी रीमेक है।

विज्ञापन
OTT: These artist is ready for his digital debut this year names from Madhuri Dixit to Shahid Kapoor are included in the list
आदित्य रॉय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

आदित्य रॉय कपूर

बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर भी इस साल ओटीटी पर नजर आने वाले हैं। अभिनेता द नाइट मैनेजर के हिंदी रीमेक से अपना डेब्यू करेंगे। आदित्य रॉय कपूर इस सीरीज में टॉम हिडलेस्टन की भूमिका निभाते दिखाई देंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed