{"_id":"5afa554c4f1c1be5408b55ce","slug":"birthday-special-some-lesser-known-facts-on-madhuri-dixit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के बदले माधुरी दीक्षित चाहता था पाकिस्तान, 20 लाख का लहंगा पहन किया था डांस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कश्मीर के बदले माधुरी दीक्षित चाहता था पाकिस्तान, 20 लाख का लहंगा पहन किया था डांस
Tue, 15 May 2018 02:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 15 May 2018 02:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
madhuri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
90 के दशक में करोड़ों दिलों पर राज करने वाली धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का आज जन्मदिन है। माधुरी आज 51 साल की हो गईं। माधुरी दीक्षित ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। एक समय ऐसा भी था जब उन्हें एक फिल्म में काम करने के लिए एक महिला कलाकार के तौर पर सबसे ज्यादा पैसे मिलते थे। माधुरी के जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...
2 of 10
madhuri dixit
माधुरी दीक्षित के पास माइक्रोबायोलॉजी की डिग्री है। उन्होंने मुंबई के विले पार्ले के कॉलेज से पढ़ाई की है। माधुरी ने कभी सोचा भी नहीं था कि वह फिल्मों में एक्टिंग करेंगी। माधुरी दीक्षित ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1984 में राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म 'अबोध' से की थी।
3 of 10
माधुरी दीक्षित
दुनिया के मशहूर पेंटर एमएफ हुसैन माधुरी दीक्षित के बड़े फैन थे। उन्होंने माधुरी की फिल्म 'हम आपके है कौन' करीब 67 बार देखी थी। जब माधुरी ने 'आजा नचले' के साथ अपना कमबैक किया तो हुसैन ने पूरा थियेटर बुक कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
माधुरी दीक्षित
1988 में आई फिल्म 'दयावान' में अपने से 21 साल बड़ी उम्र के एक्टर विनोद खन्ना के साथ दिए गए उनके किस सीन ने उस वक्त तहलका मचा दिया था। बता दें कि इस सीन की खूब आलोचना हुई थी। एक इंटरव्यू में खुद माधुरी ने कहा था कि उन्हें इस सीन को नहीं करना चाहिए था।
विज्ञापन
5 of 10
माधुरी दीक्षित
माधुरी का नाम अनिल कपूर से लेकर संजय दत्त तक के साथ जुड़ा। अनिल के साथ राम लखन के दौरान तो संजय के साथ साजन फिल्म के समय माधुरी की नजदीकियां बढ़ीं। 90 के दशक में एक्टर संजय दत्त और माधुरी के प्यार के किस्से काफी चर्चा में थे लेकिन फिर 1993 में हुए बम ब्लास्ट केस में संजय दत्त का नाम आया था। इसके बाद माधुरी ने संजय से दूरी बना ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।