फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'Day Spl : बेटे की अचानक हुई मौत से टूट गए थे जगजीत सिंह, संगीत से हो जाना चाहते थे दूर

Wed, 08 Feb 2017 09:53 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 08 Feb 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
birthday special story on gazal king jagjeet singh

भारत के 'गजल किंग' कहे जाने वाले बेहतरीन गायक जगजीत सिंह को संगीत से बहुत प्यार था। उन्होंने संगीत में ही अपनी एक अलग दुनिया ढूंढकर निकाली थी। गजल की गायिकी में उनकी एक अलग ही पहचान थी। हालांकि उनकी निजी जिंदगी काफी उतार चढ़ाव से भरी हुई थी। आज जगजीत सिंह का जन्मदिन है। आइए इस अवसर पर जानते हैं उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ अहम बातें।

B'Day Spl : बेटे की अचानक हुई मौत से टूट गए थे जगजीत सिंह, संगीत से हो जाना चाहते थे दूर

birthday special story on gazal king jagjeet singh

जगजीत सिंह का जन्म बीकानेर (राजस्थान) में हुआ था। पहले उनका नाम जगजीवन सिंह था बाद में उन्होंने इसे जगजीत सिंह कर लिया। उनके पिता चाहते थे कि जगजीत इंजीनियर बने पर उन्हें हमेशा से संगीत में रूचि रही। पढ़ाई के बाद ही जगजीत सिंह ने ऑल इंडिया रेडियो जालंधर में एक सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर के रूप में काम शुरू कर दिया था। 

B'Day Spl : बेटे की अचानक हुई मौत से टूट गए थे जगजीत सिंह, संगीत से हो जाना चाहते थे दूर

birthday special story on gazal king jagjeet singh

साल 1965 में जगजीत सिंह अपने परिवार को बिना बताए मुंबई चले गए और संगीत की दुनिया में अपना संघर्ष शुरू कर दिया। मुंबई में जगजीत सिंह की मुलाकात एक बंगाली महिला चित्रा दत्ता से हुई। दोनों में प्यार हो गया और फिर साल 1969 में दोनों ने शादी कर ली। उन्हें एक बेटा विवेक भी हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

B'Day Spl : बेटे की अचानक हुई मौत से टूट गए थे जगजीत सिंह, संगीत से हो जाना चाहते थे दूर

birthday special story on gazal king jagjeet singh

साल 1976 में जगजीत सिंह और चित्रा की एल्बम 'द अनफॉरगेटेबल' रिलीज हुई जिसकी काफी प्रशंसा हुई। इस एल्बम की वजह से दोनों कपल स्टार बन गए। एल्बम के एक गीत 'बात निकलेगी' को लोगों ने काफी पसंद किया था।

विज्ञापन

B'Day Spl : बेटे की अचानक हुई मौत से टूट गए थे जगजीत सिंह, संगीत से हो जाना चाहते थे दूर

birthday special story on gazal king jagjeet singh

जगजीत सिंह और चित्रा सिंह एक साथ कई कॉन्सर्ट करते थे। साल 1980 तक जगजीत सिंह गजल किंग बन चुके थे। प्राइवेट एल्बम के साथ-साथ जगजीत ने फिल्मों में भी कई गजलें गाईं जिनमें 'प्रेम गीत', 'अर्थ', 'जिस्म', 'तुम बिन', 'जॉगर्स पार्क' जैसी फिल्में शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed