परमीत सेठी 14 अक्तूबर को अपना 60 वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह आज भी बेहद फिट नजर आते हैं। उनकी फिटनेस के साथ ही वह अपनी लवस्टोरी के लिए मशहूर हैं। अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी उन कपल्स में से एक हैं, जिन्होंने पुरानी सोच को पीछे छोड़ते हुए एक दूसरे का हाथ थामा था। दरअसल, अर्चना की एक शादी टूट चुकी थी। इसके बावजूद भी परमीत ने अर्चना को अपना जीवनसाथी बनाने का फैसला किया था। परमीत ने अर्जना के साथ न सिर्फ प्यार किया बल्कि परिवार के खिलाफ जाके शादी भी की। लेकिन उनकी जिंदगी का एक ऐसा किस्सा भी है जिसे याद करके आज भी वह हंस देते है। एक बार उन दोनों की कुंडली को पंडित ने देखा था। पंडित उनकी कुंडली को देखते ही चौंक गया। जानिए ऐसा क्या था उनकी कुंडली में।
Birthday special: अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी की कुंडली देख चौंक गया था ज्योतिषी, जानिए क्या थी वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्चना से ऐसे हुई मुलाकात
परमीत सेठी की अर्चना से पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। अर्चना उस समय मैगजीन पढ़ रही थीं। परमीत ने उनके हाथ से मैगजीन ले ली थी। वह यह मैग्जीन किसी और को देना चाहते थे। जिसके बाद अर्जना को बहुत गुस्सा आ गया था। मगर बाद में परमीत ने अर्चना को सॉरी बोला। वहीं से दोनो के बीच बात शुरू हुई।
चार सालों तक छिपाई थी शादी
परमीत सेठी के माता-पिता नहीं चाहते थे कि उनका बेटा अर्चना से शादी करे। वह इस शादी के खिलाफ थे। साथ ही उन्हें इस बात की आपत्ति थी कि अर्चना एक्ट्रेस हैं। परमीत ने बिना अपने माता पिता को बताए अर्चना से शादी कर ली थी और चार साल तक अपनी शादी की भनक किसी को नहीं लगने दी।
रात को 11 बजे लिया शादी का फैसला
परमीत और अर्चना लिव इन में रह रहे थे और फिर एक दिन वह रात को 11 बजे शादी करने के लिए पंडित के पास पहुंच गए। दोनों ने अचानक ही एक दूसरे को अपना जीवन साथी बना लिया।
कुंडली देख ज्योतिषी चौंक गया
अर्चना ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि शादी के कई साल बाद वह अपने पुराने ज्योतिषी को दोनों की कुंडली दिखाने गए थे। ज्योतिषी ने जैसे ही कुंडली देखी वह चौंक गए। ज्योतिषी ने कुंडली देखकर दोनों से कहा कि ये रिश्ता आखिर चल कैसे रहा है? ज्योतिषी ने कहा कि अगर शादी से पहले उनके पास ये दोनों कुंडलियां आई होतीं, तो वह इस रिश्ते के लिए साफ मना कर देते।