सब्सक्राइब करें

Aryan Khan Drug Case: पुनीत वशिष्ठ ने शाहरुख खान पर साधा निशाना, कहा- 'इन खान ने 27 साल तक मेरा बायकॉट किया...अब भगवान ने इन्हें कर दिया'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Wed, 13 Oct 2021 05:41 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan’s ‘Josh’ co-star Puneet Vashisht hits out at shahrukh and salman Khan,says ‘God has boycotted them all’
शाहरुख-सलमान-पुनित वशिष्ठ - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को 2 अक्तूबर को एनसीबी ने मुंबई के क्रूज पर हो रही ड्रग्स पार्टी के दैरान पकड़ा था। 14 अक्तूबर को आर्यन खान की जमानत की अगली सुनवाई होगी। फिलहाल आर्यन खान की मुसीबतें कम होती नहीं दिख रही हैं। वह अन्य दोषियों के साथ जेल में बंद है। इसी बीच साल 2000 में  शाहरुख की फिल्म 'जोश' में उनके साथ काम कर चुके पुनीत वशिष्ठ ने शाहरुख पर निशाना साधा है। दरअसल, पुनीत वशिष्ठ मंगलवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ऑफिस के बाहर नजर आए थे। इस दौरान पुनीत ने आर्यन खान के मामले में मीडिया से बात की। पुनीत वशिष्ट ने इस दौरान कहा कि खानों ने पिछले 27 साल से उनका बायकॉट किया है। अब भगवान उनका बायकॉट कर रहे हैं। जानिए क्या है पूरा मामला।

Trending Videos
Shah Rukh Khan’s ‘Josh’ co-star Puneet Vashisht hits out at shahrukh and salman Khan,says ‘God has boycotted them all’
पुनीत वशिष्ठ - फोटो : सोशल मीडिया
अब भगवान कर रहा है बायकॉट
पुनीत वशिष्ठ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें पुनीत वशिष्ठ गुस्से में कहते दिख रहे हैं कि, 'देखिए, मैं 'जोश', 'क्या कहना' सभी फिल्मों में था? मैं इन सब में शामिल नहीं हुआ, इसलिए खान-पान ने 27 साल तक मेरा बायकॉट किया। अब भगवान इन सभी खानों का बायकॉट कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan’s ‘Josh’ co-star Puneet Vashisht hits out at shahrukh and salman Khan,says ‘God has boycotted them all’
कंगना,आर्यन, शाहरुख - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख को कहा बेकार एक्टर
पुनीत वशिष्ठ अक्सर ये दावा करते हैं कि शाहरुख को उन्होंने ही एक्टिंग करना सिखाया है। वह सलमान और शाहरुख को अपने खराब करियर का जिम्मेदार मानते हैं। हाल में ही पुनित ने शाहरुख खान को बेकार एक्टर कहा था।

Shah Rukh Khan’s ‘Josh’ co-star Puneet Vashisht hits out at shahrukh and salman Khan,says ‘God has boycotted them all’
सैफ अली खान, शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर्स कुछ नहीं...
पुनीत को समय समय पर शाहरुख और सलमान खान आरोप लगाते देखा गया है। पुनित ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि विद्युत जामवाल के सामने क्या हैं सलमान खान, शाहरुख खान, रणवीर सिंह।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan’s ‘Josh’ co-star Puneet Vashisht hits out at shahrukh and salman Khan,says ‘God has boycotted them all’
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह की मौत पर भी बोले थे पुनित

पुनीत वशिष्ठ ने सुशांत सिंह राजपूत केस के समय कहा था कि सलमान खान, शाहरुख खान, रणवीर सिंह जैसे कलाकारों की वजह से सुशांत को ऐसा कदम उठाना पड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed