फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vidya Sinha Birthday: निजी जिंदगी में विद्या सिन्हा ने झेलीं खूब तकलीफें, दूसरे पति पर लगाए थे ये गंभीर आरोप

Tue, 15 Nov 2022 12:44 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 15 Nov 2022 12:44 PM IST
विज्ञापन
Birthday special vidya sinha love life career and top tv serials and interesting facts
विद्या सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री रहीं विद्या सिन्हा का 15 नवंबर को जन्मदिन होता है। एक समय पर विद्या सिन्हा बॉलीवुड का बड़ा चेहरा रही थीं। उन्होंने एक से एक हिट फिल्म में काम किया, जिस वजह से आज भी फैंस उन्हें भूले नहीं हैं। उन्होंने 'छोटी सी बात', 'पति पत्नी और वो', 'रजनीगंधा' जैसी फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग से बॉलीवुड में खास जगह बनाई थी। अभिनेत्री ने टीवी की दुनिया में भी खूब काम किया। लेकिन निजी जिंदगी में विद्या सिन्हा ने कई परेशानियों का सामना किया। 

Birthday special vidya sinha love life career and top tv serials and interesting facts
विद्या सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

पहले जान लें कैसे शुरू हुआ करियर
15 नवंबर 1947 को मुंबई में जन्मी विद्या सिन्हा ने महज 18 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। इसके बाद ही उन्होंने हिंदी सिनेमा में छोटू बिहारी की फिल्म 'राज काका' से अपनी शुरुआत की थी। लेकिन उन्हें सबसे बड़ी कामयाबी फिल्म 'रजनीगंधा' से मिली। इसी बीच विद्या सिन्हा 'हवस', 'छोटी सी बात', 'मेरा जीवन', 'इनकार', 'जीवन मुक्त', 'किताब', 'पति पत्नी और वो', जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आईं। उनकी फिल्म 'पति पत्नी और वो' का गाना 'ठंडे ठंडे पानी से नहाना चाहिए' आज भी लोगों की जुबां पर चढ़ा रहता है। 

Birthday special vidya sinha love life career and top tv serials and interesting facts
विद्या सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

पहले पति की मौत से रूट गई थीं अभिनेत्री 

विद्या सिन्हा ने शादी करने के बाद हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। उन्हें अपनी पड़ोसी वेंकटेश्वर से प्यार हो गया था, जो तमिल ब्राह्मण परिवार से ताल्लुख रखते थे। दोनों ने साल 1968 में शादी कर ली। शादी के बाद विद्या मां नहीं बन पा रही थीं। इसके बाद उन्होंने साल 1989 में एक लड़की को गोद लिया जिसका नाम जान्हवी रखा। हालांकि, शादी के कुछ समय बाद ही विद्या के पति वेंकटेश्वर अय्यर बीमार रहने लगे और फिर 1996 में लंबी बीमारी के चलते वेंकटेश्वर का निधन हो गया। विद्या सिन्हा अपने पति के निधन से सदम में चली गई थीं और इसी वजह से वह सिडनी में रहने लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday special vidya sinha love life career and top tv serials and interesting facts
विद्या सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

जिंदगी में कम नहीं थीं परेशानियां
सिडनी में विद्या सिन्हा की मुलाकात एक ऑस्ट्रेलियाई डॉक्टर नेताजी भीमराव सालुंके से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और प्यार हो गया। इसके बाद विद्या ने भीमराव सालुंके से एक मंदिर में शादी रचा ली। लेकिन दूसरे शादी के बाद भी विद्या सिन्हा की जिंदगी में परेशानियां खत्म नहीं हुईं। साल 2009 में विद्या सिन्हा ने अपने पति पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था और फिर अभिनेत्री ने भीमराव सालुंके से तलाक ले लिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed