फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस वजह से घर आकर रोते थे आमिर खान, कई फिल्में साइन करने के बाद भी थे परेशान

Sat, 13 Mar 2021 10:41 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sat, 13 Mar 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Birthday Special: When Aamir Khan's Career Was Sinking And He Would Come Home And Cry
आमिर खान

'3 इडियट्स', 'दंगल' जैसी तमाम फिल्मों में काम कर चुके आमिर खान आज भारत के टॉप स्टार्स में से एक हैं। अपने किरदारों से लोगों के दिलों में पहचान बनाने वाले 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' की फिल्मों का इंतजार आज भी लोग बेसब्री से करते हैं। इतना नेम-फेम मिलने के बाद भी आमिर की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी था जब वो काफी परेशान थे। इतना ही नहीं वो घर आकर रोया करते थे और इस बात का खुलासा खुद अभिनेता ने किया था। आज हम आपको इसके पीछे की वजह बताने जा रहे हैं।

Birthday Special: When Aamir Khan's Career Was Sinking And He Would Come Home And Cry
आमिर खान

आमिर खान ने फिल्म 'होली' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था लेकिन उन्हें पहचान फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से मिली थी। फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी और आमिर रातों रात मशहूर हो गए थे। इसके बाद आमिर के पास फिल्मों की लाइन लगी हुई थी और उन्होंने करीब आठ-नौ फिल्में साइन कर दी थीं। लेकिन इसके बाद भी वो काफी परेशान थे और घर आकर रोते थे। इस बारे में आमिर ने एक कार्यक्रम के दौरान बताया था। इस कार्यक्रम में अभिनेता ने अपने करियर के बारे में बात की थी।

Birthday Special: When Aamir Khan's Career Was Sinking And He Would Come Home And Cry
आमिर खान

आमिर खान ने कहा था, 'फिल्म 'कयामत से कयामत तक' के बाद मैंने कहानियों के आधार पर लगभग आठ या नौ फिल्में साइन कीं। उस समय निर्देशक लगभग सभी नए थे। इन फिल्मों ने बमबारी शुरू कर दी और मुझे मीडिया द्वारा 'वन फिल्म वंडर' कहा जाने लगा। लेकिन मेरा करियर डूब रहा था और ऐसा लगा जैसे मैं किसी जल्दी में हूं। मैं बहुत दुखी था और घर आकर रोया करता था।'  

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special: When Aamir Khan's Career Was Sinking And He Would Come Home And Cry
आमिर खान

आमिर ने आगे बताया था कि, 'मैं जिन लोगों के साथ काम करना चाहता था, वो दिलचस्पी नहीं ले रहे थे और मैंने महसूस किया कि मैंने जो फिल्में की है या उस दौर में कर रहे थे, वे अच्छी नहीं थीं। 'कयामत से कयामत तक' के पहले दो सालों में मैंने अपने जीवन की सबसे कमजोर अवस्था का अनुभव किया था, जिन फिल्मों को मैंने साइन किया था, वे एक के बाद एक रिलीज और फ्लॉप होने लगीं। मैं सोचता था कि मैं अब खत्म हो रहा हूं। फिर मैंने सोचा कि अब मैं तब तक किसी फिल्म को साइन नहीं करूंगा, जब तक मुझे एक अच्छा निर्देशक, अच्छी स्क्रिप्ट और एक अच्छा निर्माता नहीं मिलेगा।'

विज्ञापन
Birthday Special: When Aamir Khan's Career Was Sinking And He Would Come Home And Cry
फिल्म 3 इडियट का दृश्य - फोटो : Instagram

आगे आमिर ने बताया था कि, '44 साल की उम्र में निर्देशक और निर्माता राजकुमार हिरानी ने फिल्म '3 इडियट्स' में छात्र रोल के लिए आमिर से संपर्क किया। तो मैंने सोचा कि वह कॉलेज के छात्र का रोल कैसे कर पाएंगे। लेकिन मैं फिल्म के मूल विचार 'सफलता के पीछे मत भागो, काबिलियत का पीछा करो' से काफी प्रभावित हो गया था।' इसके बाद आमिर ने फिल्म के लिए हां कर दिया और फिल्म रिलीज होने के बाद हिट साबित हुई। इस फिल्म को लोग आज भी पसंद करते हैं। इसके बाद आमिर ने 'पीके', 'दंगल' जैसी फिल्मों में भी काम किया। अब आमिर की अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' है, जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed