{"_id":"604cdc858e052b5b94004662","slug":"farida-jalal-birthday-special-actress-who-won-audiences-heart-from-shararat-dilwale-dulhaniya-le-jayenge","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शरारत की नानी से लेकर डीडीएलजे की लाजो तक, आइकॉनिक मां के किरदारों से फरीदा जलाल ने जीता दर्शकों का दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शरारत की नानी से लेकर डीडीएलजे की लाजो तक, आइकॉनिक मां के किरदारों से फरीदा जलाल ने जीता दर्शकों का दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sat, 13 Mar 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
फरीदा जलाल
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
14 मार्च 1949 में जन्मीं फरीदा जलाल इस साल अपना 72वां जन्मदिन मना रही हैं। फरीदा जलाल ने अपने जीवन के 50 साल मनोरंजन जगत को दिए हैं। उन्होंने बड़े पर्दे और छोटे पर्दे दोनों में धमाकेदार किरदार निभाए हैं। फरीदा जलाल ने शरारत की नानी से लेकर बॉलीवुड की प्यारी मां तक हर तरह के किरदार से दर्शकों का दिल जीता था। उन्होंने हर फिल्म में बेहतरीन किरदार निभाए हैं, लेकिन हर एक किरदार से उन्होंने दर्शकों को मां के अलग अलग रूप भी दिखाए।
2 of 5
फरीदा जलाल
- फोटो : सोशल मीडिया
बड़े पर्दे पर फरीदा जलाल कई बार मां के किरदार में नजर आईं हैं। उन्होंने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कुछ कुछ होता है', 'दिल तो पागल है', 'कभी खुशी कभी गम', 'राजा हिंदुस्तानी', 'जुदाई', 'लाडला' और 'जवानी जानेमन' जैसी कई फिल्मों में मां, दादी और नानी के किरदार निभा चुकी हैं।
3 of 5
फरीदा जलाल
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में उनका लाजो का किरदार काफी पसंद किया गया था। फिल्म में उन्होंने काजोल की मां का किरदार निभाया था जो अपने बेटी के प्यार को अंजाम देने के लिए अपने पति के भी खिलाफ जाने से नहीं डरती हैं। इसके अलावा फिल्म 'कभी खुशी कभी गम में उन्होंने दाईंजान का किरदार निभाया था जो शाहरुख और ऋतिक रोशन को उनकी मां से बढ़कर प्यार करती हैं। इसके अलावा फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा की दादी का किरदार भी निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फरीदा जलाल
- फोटो : सोशल मीडिया
फरीदा जलाल ने 1967 में 'तकदीर' फिल्म से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। फिल्म 'अराधना' में उन्होंने राजेश खन्ना के अपोजिट काम किया था। इस फिल्म में फरीदा जलाल बेहद खूबसूरत नजर आईं थीं। फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल्स में भी फरीदा अपने अभिनय का हुनर दिखा चुकी है। टीवी शो 'ये जो जिंदगी है', 'देख भाई देख', 'शरारत' और 'अम्माजी' की गली में फरीदा को काफी पसंद किया गया।
विज्ञापन
5 of 5
फरीदा जलाल
- फोटो : सोशल मीडिया
फरीदा जलाल अब कुछ चुनिंदा फिल्मों में ही नजर आती हैं। वो शाहिद कपूर की फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' में दिखी थीं। इसके अलावा वो आखिरी बार सैफ अली खान की फिल्म 'जवानी जानेमन' में नजर आईं थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।