फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैफ अली खान पर लगा था पद्मश्री अवॉर्ड खरीदने का आरोप, अभिनेता ने कहा था- ये मेरे लिए शर्मनाक था

Sat, 13 Mar 2021 09:39 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 13 Mar 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
When Saif Ali Khan was accused of Buying Padma Shri Award actor said I do not think its possible to Bribe Government
अरबाज खान, सैफ अली खान - फोटो : Instagram

बॉलीवुड सितारों को उनके अभिनय और लुक्स के लिए दर्शकों की तरफ से बहुत प्यार और सम्मान मिलता है। हालांकि कई बार उन्हीं सितारों का नाम विवादों से भी जुड़ जाता है। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान भी अक्सर विवादों में फंस जाते हैं। साल 2010 में सैफ को देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इस सम्मान के बाद सैफ चर्चा में बने हुए थे हालांकि इसके साथ ही उन पर अवार्ड खरीदने का आरोप भी लगा था।

When Saif Ali Khan was accused of Buying Padma Shri Award actor said I do not think its possible to Bribe Government
सैफ अली खान - फोटो : Instagram

पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित होना किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत गर्व की बात है। सैफ अली खान भी ये सम्मान पाकर बेहद खुश थे। हालांकि अरबाज खान के चैट शो 'पिंच बॉय अरबाज खान' में सैफ ने एक सोशल मीडिया यूजर का कमेंट पढ़ा था जिसने उन पर अवॉर्ड खरीदने का आरोप लगाया था।

When Saif Ali Khan was accused of Buying Padma Shri Award actor said I do not think its possible to Bribe Government
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अरबाज खान के इस शो में मेहमान बनकर आए सैफ अली खान ने करियर, शादी, बच्चे , विवाद को लेकर कई खुलासे किए थे। सैफ उस वक्त सोशल मीडिया पर नहीं थे इसलिए अरबाज उन्हें सोशल मीडिया पर लिखे गए कमेंट पढ़वा रहे थे। एक पोस्ट में सैफ के बारे में एक यूजर ने लिखा था,'दो कौड़ी का ठग जिसने पद्मश्री अवॉर्ड खरीदा'। सैफ ने इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, 'मैं दो कौड़ी का ठग तो नहीं हूं और जहां तक पद्मश्री अवॉर्ड खरीदने की बात है तो मुझे लगता है कि ये संभव ही नहीं है। भारत सरकार को घूस देना मेरे हाथ से बाहर की बात है। आपको इस बारे में सीनियर लोगों से पूछना चाहिए'।

विज्ञापन
विज्ञापन
When Saif Ali Khan was accused of Buying Padma Shri Award actor said I do not think its possible to Bribe Government
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस शो के दौरान ही सैफ ने ये भी बताया था कि वो पद्मश्री अवॉर्ड लौटाने के बारे में सोच रहे थे। सैफ ने कहा, 'मैं उस अवॉर्ड को लेना नहीं चाहता था। इंडस्ट्री में बहुत से लोग हैं जो मुझसे ज्यादा इस अवॉर्ड के हकदार हैं। कई सीनियर कलाकार हैं जिन्हें ये सम्मान नहीं मिला है। ये मेरे लिए शर्मनाक था'।
 

विज्ञापन
When Saif Ali Khan was accused of Buying Padma Shri Award actor said I do not think its possible to Bribe Government
saif ali khan

आगे सैफ ने कहा, 'मैंने सोचा कि इसे लौटा दूं लेकिन मेरे पापा ने मुझे बताया कि उन्हें नहीं लगता कि मैं इस स्थिति में हूं कि भारत सरकार को ना कह सकूं। मैंने खुशी खुशी अवॉर्ड ले लिया। मैं उम्मीद करता हूं कि आने वाले समय में लोग जब पीछे मुड़कर देखें तो उन्हे ये एहसास हो कि जो काम इस शख्स ने किया उसके लिए इसे सम्मान मिलना चाहिए'।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed