पर्दे पर डबल रोल में नजर आए ये सितारे, दो दो किरदार निभाकर लूटी दर्शकों की वाहवाही
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 70-80 के दशक से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। उन्होंने पर्दे पर कई तरह के किरदार निभाए हैं। यहां कि डबल रोल में भी अमिताभ ने दर्शकों का दिल जीता था। बिग ने एक दो नहीं बल्कि कई फिल्मों में डबल रोल निभाया है जिसमें 'डॉन', 'आखिरी रास्ता', 'बड़े मिया छोटे मिया', 'सूर्यवंशम', 'सत्ते पे सत्ता' जैसी कई फिल्में शामिल हैं। डॉन मे उनका निभाया विजय और डॉन का किरदार आज भी लोगों को बेहद पसंद है।
कंगना रणौत
पर्दे पर अपनी अदायगी का दम दिखाने वाली पंगा गर्ल कंगना रणौत भी फिल्मों में डबल रोल निभा चुकी हैं। फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' में कंगना ने तनुजा त्रिवेदी और दत्तो का किरदार निभाया था। कंगना ने ये किरदार इतनी खूबसूरती से निभाया था कि दर्शकों के लिए ये यकीन करना मुश्किल था कि दत्तो और तनु एक ही हैं।इस फिल्म को जबरदस्त सफलता मिली थी।
सैफ अली खान
छोटे नवाब सैफ अली खान भी पर्दे पर डबल रोल निभा चुके हैं। फिल्म 'लव आज कल' में उन्होंने दो अलग अलग किरदार निभाए थे। ये उनकी हिट फिल्म थी। इसके अलावा फिल्म 'हमशक्ल्स' और 'हैप्पी एंडिंग' में भी सैफ का डबल रोल देखने को मिला था।
हेमा मालिनी
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी भी डबल रोल निभाकर दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। फिल्म 'सीता और गीता' में हेमा मालिनी दो अलग किरदारों में नजर आईं थीं। इस फिल्म में उन्होंने सीता नाम की भोली लड़की और गीता नाम की तेजतर्रार लड़की का किरदार निभाया था। इस रोल से हेमा ने सबको अपना दीवाना बना दिया था।