फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अली जफर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली मीशा को हुई तीन साल की जेल, सिंगर ने किया था मानहानि का मुकदमा

Sat, 13 Mar 2021 09:23 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sat, 13 Mar 2021 09:23 PM IST
विज्ञापन
Pakistani Singer Meesha Shafi Who Accused Singer Ali Zafar During The MeToo Movement Faces Three Years In Jail
अली जफर और मीशा शफी

पाकिस्तानी सिंगर अली जफर पर सिंगर और एक्ट्रेस मीशा शफी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। अभिनेत्री की ओर से लगाए गए आरोपों पर कोर्ट में सुनवाई भी हुई थी, जिसके बाद अदालत ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया था। इसके बाद सिंगर अली जफर ने मीशा शफी से क्षतिपूर्ति के लिए भुगतान की मांग की थी और उनपर मानहानि का मुकदमा भी किया था। अब इस मामले में मीशा शफी को तीन साल की सजा हुई है। 



 

Pakistani Singer Meesha Shafi Who Accused Singer Ali Zafar During The MeToo Movement Faces Three Years In Jail
मीशा शफी और अली जफर

अली जफर ने सभी आरोपों के खारिज होने के बाद ही मीशा पर मानहानि का दावा ठोक दिया था। जिस पर अभिनेत्री को ये सजा सुनाई गई है। तो वहीं इस सजा पर मीशा की प्रतिक्रिया भी आई है। उन्होंने सिस्टम पर धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि, 'इस तरह के केस में किस महिला को किस कीमत पर न्याय मिला है।' बताया जा रहा है कि मीशा के वकील इस फैसले को चुनौती देने की प्लानिंग कर रहे हैं।

Pakistani Singer Meesha Shafi Who Accused Singer Ali Zafar During The MeToo Movement Faces Three Years In Jail
अली जफर

जब मीशा शफी द्वारा लगाये गए सभी आरोप खारिज हो गए थे। तब उन्होंने अली से मैसेज के जरिए माफी मांग ली थी। इस बात की जानकारी सिंगर ने दी थी। उन्होंने कहा था,'मीशा ने निजी तौर पर उन्हें मैसेज के जरिए मांफी मांगी है। लेकिन मैं उन्हें तब तक माफ नहीं कर सकता जब तक वो सार्वजनिक तौर पर मांफी नहीं मांग लेती हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani Singer Meesha Shafi Who Accused Singer Ali Zafar During The MeToo Movement Faces Three Years In Jail
अली जफर

इससे पहले अली जफर ने पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल पर अपने ऊपर लगे आरोपों पर बात करते हुए कहा था कि, 'इतने लंबे वक्त से हम यह चुपचाप बर्दाश्त कर रहे हैं। सिर्फ मैं ही नहीं, मेरा परिवार, पत्नी और बच्चे भी। पिछले एक साल में मैंने एक भी शब्द नहीं कहा, क्योंकि मैंने कोर्ट के जरिए कानूनी कार्रवाई करने का फैसला लिया था। लेकिन वे फर्जी अकाउंट बना रहे हैं और सभी को टैग करके मेरे करियर को बर्बाद करने की कोशिश कर रहे थे।'

विज्ञापन
Pakistani Singer Meesha Shafi Who Accused Singer Ali Zafar During The MeToo Movement Faces Three Years In Jail
अली जफर और मीशा शफी

बता दें कि मीटू अभियान के दौरान मीशा शफी ने अली जफर पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अपने घर के रिकॉर्डिंग स्टूडियो में उनका यौन शोषण किया था। उन्होंने कहा था कि, 'वह अपने पति के साथ अली जफर के ससुराल में किसी कार्यक्रम के दौरान मिलने गई थीं। जहां अली ने उन्हें घर के किसी कमरे में ले जाकर उनका यौन उत्पीड़न किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed