{"_id":"604cd34b653b7c75025778bc","slug":"birthday-special-juhi-chawla-refused-to-kiss-aamir-khan-in-qayamat-se-qayamat-tak","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जूही चावला ने कर दिया था आमिर खान को किस करने से इनकार, ऐसे बनी थी बात...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जूही चावला ने कर दिया था आमिर खान को किस करने से इनकार, ऐसे बनी थी बात...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Sat, 13 Mar 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान और जूही चावला की फिल्म का दृश्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं हैं। सिर्फ देश में ही नहीं विदेश में भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। आमिर ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। इतना ही नहीं आमिर का नाम उन बड़े सितारों में शुमार है, जिनके साथ लगभग हर अभिनेत्री काम करना पसंद करती है। आमिर ने अपनी लगभग हर फिल्म किसिंग सीन दिए हैं, लेकिन एक फिल्म ऐसी भी थी। जिसमें आमिर के साथ किस करने से अभिनेत्री ने साफ इनकार कर दिया था। ये अभिनेत्री और कोई नहीं बल्कि जूही चावला थीं। हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर क्यों जूही चावला ने इस सीन को करने से इनकार किया था।
2 of 5
आमिर खान और जूही चावला की फिल्म का दृश्य
- फोटो : Instagram
जूही चावला और आमिर खान की जोड़ी पर्दे पर सुपरहिट रही है। दर्शकों ने दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया। आमिर खान ने फिल्म 'होली' से डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से पहचान मिली थी। इसी फिल्म से जूही चावला को भी पहचान मिली थी। उनकी डेब्यू फिल्म 'सल्तनत' थी।
3 of 5
आमिर खान और जूही चावला की फिल्म का दृश्य
- फोटो : Instagram
फिल्म 'कयामत से कयामत तक' के एक गाने 'अकेले हैं तो क्या गम है' में जूही चावला और आमिर खान के बीच गाल और माथे पर किस सीन होना था। जिसे करने से जूही चावला ने साफ इनकार कर दिया था। जूही के मना करने के बाद फिल्म के निर्देशक मंसूर खान को गुस्सा आ गया था। उन्होंने शूटिंग को रोक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आमिर खान और जूही चावला की फिल्म का दृश्य
मंसूर खान ने जूही के किस सीन को करने से मना करने के बाद सभी से कहा कि जो भी काम आप कर रहे हैं उसे रोक दें और बैठ जाए। दस मिनट जूही चावला किस सीन के लिए राजी हो गई थीं और फिर से फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी गई थी। दरअसल, जूही किस सीन को करने से असहज महसूस कर रही थीं, इस वजह से उन्होंने मना किया था।
विज्ञापन
5 of 5
आमिर खान और जूही चावला
- फोटो : social media
इसके अलावा दोनों फिल्म 'इश्क' में भी नजर आए थे। इस फिल्म में दोनों के अलावा काजोल और अजय देवगन भी थे। इस फिल्म के सेट पर आमिर ने जूही के साथ गंदा मजाक किया था, जिसके बाद अभिनेत्री आमिर से काफी नाराज हो गई थीं। दरअसल, आमिर ने जूही से कहा कि वह ज्योतिष जानते हैं और इसके बाद वह जूही का हाथ देखने लगे। जब जूही ने आमिर की तरफ अपना हाथ बढ़ाया तो अभिनेता ने उनके हाथ पर थूक दिया और वहां से भाग गए थे। जूही-आमिर ने फिल्म 'कयामत से कयामत तक' के अलावा फिल्म 'हम है राही प्यार के', 'तुम मेरे हो', 'दौलत की जंग' में भी काम किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।