फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस अभिनेत्री ने सलमान खान और उनके भाइयों पर लगाया था रेप का आरोप, काला जादू करने की भी कही थी बात

Thu, 11 Mar 2021 08:19 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 11 Mar 2021 08:19 AM IST
विज्ञापन
Birthday Special: When Actress Pooja Misrra Accused Salman Khan And His Brothers For Rape Case
सोहेल खान, अरबाज खान, सलमान खान और पूजा मिश्रा - फोटो : Instagram

फिल्म इंडस्ट्री में कुछ ऐसी अभिनेत्रियां भी रहीं हैं, जिनका विवादों से गहरा नाता रहा है। इसी में से एक अभिनेत्री हैं पूजा मिश्रा। एक्ट्रेस पूजा मिश्रा इस तरह से विवादों में रहीं हैं कि आखिर में लोगों ने उनपर यकीन करना ही छोड़ दिया था। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें झूठा कहने लगे थे। लेकिन पूजा मिश्रा सबसे ज्यादा सुर्खियों में तब आईं थीं, जब उन्होंने सुपरस्टार सलमान खान और उनके भाइयों पर रेप का आरोप लगा दिया था। जी हां, पूजा मिश्रा ने बॉलीवुड के भाईजान पर संगीन आरोप लगाए थे, जिसके बाद उन्हें लोगों ने खूब खरी खोटी सुनाई थी। 

Birthday Special: When Actress Pooja Misrra Accused Salman Khan And His Brothers For Rape Case
पूजा मिश्रा - फोटो : Instagram

एक्ट्रेस पूजा मिश्रा ने सलमान खान और उनके दोनों भाइयों अरबाज खान और सोहेल खान पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। अभिनेत्री ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि सलमान, अरबाज और सोहेल खान ने फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग के दौरान उनका कई बार रेप किया था। सलमान खान पर इस तरह का आरोप लगाने के बाद पूजा को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था और इससे वो सुर्खियों में आ गई थीं।

Birthday Special: When Actress Pooja Misrra Accused Salman Khan And His Brothers For Rape Case
पूजा मिश्रा, शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा - फोटो : Instagram

इतना ही नहीं पूजा मिश्रा ने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा पर भी अजीब आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी ने उनपर काला जादू करवाया था। जिसके बाद से उन्हें भूत-प्रेत डराने लगे थे। उन्होंने ये भी कहा था कि, शत्रुघ्न सिन्हा ने उनका फोन और लैपटॉप हैक करके उनके क्रिएटिव आइडिया भी चुरा लिए थे। इन आरोपों के बाद भी पूजा मिश्रा पर किसी ने यकीन नहीं किया था और लोगों ने तो यहां तक कह दिया था कि वो ये सब पब्लिसिटी पाने के लिए कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special: When Actress Pooja Misrra Accused Salman Khan And His Brothers For Rape Case
पूजा मिश्रा - फोटो : Instagram

पूजा मिश्रा का विवादों से पुराना नाता रहा है। पूजा मिश्रा पर सैलून में दी गई सुविधाओं व प्रोडक्ट्स के डेढ़ लाख रुपये न देने और धमकाने का भी आरोप लग चुका है। स्टाइल एंड सीजर्स की मालिक रितू देसवाल ने एक्ट्रेस पूजा मिश्रा के खिलाफ सैलून में दी गई सुविधाओं व ब्यूटी प्रोडक्ट्स के डेढ़ लाख रुपये नहीं देने और धमकाने का केस दर्ज कराया था। रितू ने कहा था कि पूजा ने उनके सैलून में टीवी शो 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' की शूटिंग और कॉन्फ्रेंस के लिए संपर्क किया था। पूजा ने इस सैलून से महंगे प्रोडक्ट लिए थे और अपना मेकअप कराया था। जब सैलून के कर्मियों ने उनसे पैसे मांगे गए तो एक युवक ने उन्हें फोन किया और थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दी थी। तो वहीं इस मामले में पूजा ने भी रितू पर दो लाख रुपये चोरी करने का मामला दर्ज कराया था।

विज्ञापन
Birthday Special: When Actress Pooja Misrra Accused Salman Khan And His Brothers For Rape Case
पूजा मिश्रा - फोटो : Instagram

पूजा मिश्रा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर वीजे (वीडियो जॉकी) की थी। इसके बाद वो 'बिग बॉस 5' का हिस्सा बनीं। इससे पहले पूजा 'बिग स्विच' नाम से एक रियलिटी शो में काम कर चुकी हैं। उन्होंने 'दिल का रिश्ता' जैसी फिल्म में भी काम किया। इसके अलावा वो कई मैग्जीन के कवर पेज पर भी दिखाई दे चुकी हैं। कुछ फिल्मों में एक्ट्रेस आईटम नंबर्स भी कर चुकी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed