{"_id":"5aa94d714f1c1bbe758b56f0","slug":"birthday-special-when-karan-johar-asked-alia-bhatt-to-loose-weight","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'Day Spl: जब पहली फिल्म के लिए आलिया के सामने करण जौहर ने रखी ये अजीबोगरीब शर्त","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'Day Spl: जब पहली फिल्म के लिए आलिया के सामने करण जौहर ने रखी ये अजीबोगरीब शर्त
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 15 Mar 2018 08:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने क्यूट लुक्स और बेहतरीन एक्टिंग के दम पर लाखों फैंस के दिलों पर राज करने वाली आलिया भट्ट गुरुवार को 24 साल की हो गई हैं। 15 मार्च 1993 को जन्मीं आलिया की पहली फिल्म बेशक 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' थी, लेकिन उससे पहले ही वो फिल्म 'संघर्ष' से इंडस्ट्री में कदम रख चुकीं थीं। इस फिल्म में आलिया ने प्रीति जिंटा के बचपन का किरदार निभाया था।
2 of 4
आलिया हमेशा से ही फिल्मों में आना चाहतीं थीं। मगर वो नहीं चाहतीं थीं कि उनके फिल्ममेकर पिता महेश भट्ट उन्हें फिल्मों में लॉन्च करें इसलिए आलिया ने करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के लिए ऑडिशन दिया। करीब 500 लड़कियों में से आलिया को साइन किया गया, लेकिन करण ने आलिया के सामने शर्त रखी कि फिल्म में काम करना है तो वजन कम करो।
3 of 4
ALIA BHATT
आलिया को ना सिर्फ एक्टिंग का शौक है बल्कि वो खाने की भी जबरदस्त शौकीन हैं। आलिया एक बेहतरीन एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि एक उम्दा सिंगर भी हैं। कई फिल्मों में वो अपनी सिंगिंग का जौहर भी दिखा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
डेब्यू के चंद सालों के अंदर ही आलिया हर निर्देशक और हीरो की पहली पसंद बन गई हैं। उनकी जोड़ी को हर हीरो के साथ पसंद किया जाता है। अभी तक आलिया वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा से लेकर शाहरुख खान और फवाद खान तक के साथ काम कर चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।