फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख-सलमान संग काम कर चुके इस एक्टर का फिल्मी करियर रहा फ्लॉप, अब करना पड़ रहा ये काम

Thu, 05 Jul 2018 07:59 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 05 Jul 2018 07:59 AM IST
विज्ञापन
birthday special zayed khan life facts

डायरेक्टर फराह खान की फिल्म 'मै हूं ना' में शाहरुख के भाई लकी यानी लक्ष्मण प्रसाद शर्मा के रोल से पॉपुलर हुए जायद खान का जन्म 5 जुलाई 1980 को मुंबई में हुआ था। जायद खान के पिता संजय खान खुद भी एक्टर रहे हैं। उनकी मां का नाम जरीन खान हैं जो कि एक इंटीरियर डिजाइनर हैं। 

birthday special zayed khan life facts

चार भाई-बहनों सिमोन, सुजैन, फराह के बाद जायद हैं। घर में सबसे छोटे होने की वजह से जायद का बचपन काफी लाड प्यार से बीता है। बता दें कि सुजैन ऋतिक रोशन की पत्नी रह चुकी हैं।  17 साल साथ रहने के बाद दोनों ने 2014 में तलाक ले लिया था। 

birthday special zayed khan life facts

जायद ने अपनी स्कूली पढ़ाई देहरादून के वेल्हम ब्वॉयज स्कूल और तमिलनाडु के कोडाइकनाल इंटरनेशनल स्कूल से की है। जायद की पत्नी मलाइका पारेख भी उनके साथ इसी स्कूल में पढ़ती थीं। आगे की पढ़ाई के लिए जायद लंदन गए, जहां उन्होंने लंदन फिल्म एकेडमी से फिल्म मेकिंग कोर्स भी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
birthday special zayed khan life facts

डायरेक्टर संगीत सिवान की फिल्म 'चुरा लिया है तुमने' से जायद ने साल 2003 में बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस फिल्म में उनकी बचपन की दोस्त ईशा देओल उनके अपोजिट थीं। इसके बाद जायद ने 'शादी नंबर वन', 'दस', 'फाइट क्लब', 'मिशन इस्तांबुल' और सलमान खान संग 'युवराज' जैसी फिल्में कीं। फिल्मों में फ्लॉप रहने के बाद जायद ने टीवी की ओर रुख किया। फिलहाल वो रोमांटिक और थ्रिलर टीवी शो 'हासिल' में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
birthday special zayed khan life facts

जायद खान ने साल 2005 में अपनी बचपन की दोस्त मलाइका पारेख से शादी की थी। एक इंटरव्यू के दौरान जायद ने बताया था कि उन्होंने मलाइका को तीन बार प्रपोज किया था। तीनों बार की तीन रिंग अब भी मलाइका के पास है। बताया जाता है कि जायद और मलाइका शादी से 10 साल पहले से एक-दूसरे को जानते थे। जायद और मलाइका अब दो बेटों जिदान और आरिज के पैरेंट्स हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed