क्रिकेट जगत से आज एक दुखद खबर सामने आई है, जिसके तार बॉलीवुड से भी जुड़े हुए हैं। दरअसल, अपनी फिरकी में बैट्समैन को उलझाने वाले दिग्गज क्रिकेटर और अभिनेता अंगद सिंह बेदी के पिता बिशन सिंह बेदी का निधन हो गया है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने 77 साल की उम्र में अंतिम सांस ली, जिसकी जानकारी उनके बेटे अंगद सिंह बेदी ने दी। क्रिकेट की दुनिया में अपनी छाप छोड़ने वाले बिशन सिंह बेदी यूं तो पिछले काफी समय अपनी बीमारी के चलते लाइमलाइट से दूर रहते थे, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगा कि उन्होंने हाल ही में एक फिल्म में काम किया था। इससे ज्यादा कमाल की बात यह है कि यह उनकी एकमात्र फिल्म थी, जिसमें उन्होंने काम किया। तो चलिए आपको बताते हैं कौन सी थी यह फिल्म...
Bishan Singh Bedi: बेटे अंगद के साथ स्क्रीन साझा कर चुके हैं बिशन सिंह बेदी, इस फिल्म में दिखाया अभिनय कौशल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी बाएं हाथ के स्पिनर बिशन सिंह बेदी का सोमवार को 77 साल की उम्र में निधन हो गया। बिशन सिंह बेदी ने भारत के लिए 67 टेस्ट खेले और 266 विकेट लिए, जिसमें 14 बार पांच विकेट और एक बार 10 विकेट लिए। लंबी बीमारी के चलते बिशन सिंह बेदी पिछले काफी समय से लाइमलाइट से दूर थे, लेकिन साल 2023 में उन्होंने फिल्मों में डेब्यू किया था। बिशन सिंह बेदी ने इस साल आर बाल्की की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'घूमर' में काम किया था।
'घूमर' एक ऐसी भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी अनीना की कहानी है, जो अपना हाथ गंवा देती है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन कोच की भूमिका में हैं वहीं सैयामी खेर ने क्रिकेटर की भूमिका निभाई है। अभिषेक, सैयामी के किरदार को जुझारू रूप से लड़कर अपने सपनों को फिर से हासिल करने के लिए प्रेरित करते हैं। इस फिल्म की कहानी ऐसी है, जो किसी को भी विपरीत परिस्थितियों से लड़कर अपने सपनों को हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी। 'घूमर' में बिशन सिंह बेदी ने एक कैमियो भूमिका निभाई थी और वह अनीना को महत्वपूर्ण सलाह देते नजर आए थे।
अंगद बेदी ने अगस्त में न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में अपने पिता के साथ स्क्रीन साझा करने के अवसर पर खुशी जताई थी। अभिनेता ने कहा था, 'यह मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। मेरे पिता, जो न केवल एक महान क्रिकेटर हैं बल्कि एक अविश्वसनीय इंसान भी हैं, के साथ एक ही फिल्म और एक फिल्म की क्रेडिट लिस्ट में होना एक सम्मान की बात है। सैयामी और अभिषेक के साथ काम करना एक शानदार अनुभव रहा है।'
Leo: दलपति विजय और लोकेश कनगराज की फिल्म 'लियो' की 'केरल सक्सेस मीट' स्थगित, अब इस दिन होगा कार्यक्रम
फिल्म में अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में बिशन सिंह बेदी के साथ ही अमिताभ बच्चन ने भी कैमियो भूमिका निभाई थी। समीक्षकों से मिले अच्छे रिव्यू के बाद 'घूमर' बॉक्स ऑफिस पर सफल होने में नाकाम रही थी।
Kriti Sanon: कृति सेनन ने खरीदा 35 करोड़ का घर? अपार्टमेंट के बाहर दिखी अभिनेत्री की कार