{"_id":"5b29c08f4f1c1b2b428b5c1f","slug":"bjp-corporator-yogiraj-dabhadkar-demand-to-mayor-for-mumbai-flyover-to-be-named-sridevi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फैंस को मिलेगा खास तोहफा, मुंबई के इस फ्लाईओवर का नाम श्रीदेवी के नाम पर करने की मांग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फैंस को मिलेगा खास तोहफा, मुंबई के इस फ्लाईओवर का नाम श्रीदेवी के नाम पर करने की मांग
Wed, 20 Jun 2018 08:31 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 20 Jun 2018 08:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस साल की शुरूआत कई सिनेमा प्रेमियों के लिए काफी दुख भरी रही। बड़े परदे पर हमेशा दर्शकों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस श्रीदेवी के अचानक निधन ने सभी को हैरान कर दिया था। 24 फरवरी को दुबई के एक होटल में उनका निधन हो गया था। बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा में से एक श्रीदेवी को आज भी उनके फैंस नम आंखों से याद करते हैं। इस बीच फैंस के लिए एक खुशखबरी समाने आई है।
2 of 5
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार मुंबई में एक फ्लाईओवर को श्रीदेवी का नाम दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि बीजेपी कॉर्पोरेटर योगीराज दाभाडकर ने मुंबई के अंधेरी इलाके के एक फ्लाईओवर को श्रीदेवी का नाम देने के लिए वहां के मेयर से गुहार लगाई है। उन्होंने वहां के मेयर को एक खत लिखकर मांग की है कि मुंबई स्थित अंधेरी लोखंडवाला कॉम्पलेक्स के पास मोगरा नाले वाले फ्लाईओवर को श्रीदेवी का नाम दिया जाए।
3 of 5
योगीराज ने मेयर से अपनी मांग रखते हुए कहा कि श्रीदेवी की याद में इस फ्लाईओवर को अभिनेत्री श्रीदेवी उड़ानपूल का नाम दिया जाए। गौरतलब है कि मेयर योगीराज दाभाडकर की बात पर विचार कर रहे हैं। अगर वह योगीराज की बात मान लेते हैं तो जल्द ही फ्लाईओवर का नाम बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वहीं कुछ लोगों ने योगीराज की इस मांग को गैरजरूरी करार दिया है। साथ ही लोगों ने योगीराज को सलाह दी है कि फ्लाईओवर की बजाय किसी चौक या रोड को श्रीदेवी का नाम देना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
आपको बता दें कि इस साल फरवरी महीने में श्रीदेवी अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए दुबई गई हुई थी। यहां पर उनका पूरा परिवार मौजूद था। शादी होने के बाद उनके परिवार के सभी लोग लौट आए थे, लेकिन श्रीदेवी वहां पर 2-3 और रहना चाहती थी ताकि अपनी बड़ी बेटी जाह्नवी के लिए कुछ शॉपिंग कर सकें। होटल में ठहरने के दौरान खबर आई कि जिस होटल में श्रीदेवी थी, उसके बाथटब में डूबने से उनकी मौत हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।