Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Manoj Tiwari on Kangana Ranaut: BJP Leader and Bhojpuri Actor Manoj Tiwari Said Kangana Ranaut Bhasha Ki Maryada Kho Deti Hain News in Hindi
{"_id":"62034fe97861fd586943e560","slug":"bjp-leader-and-bhojpuri-actor-manoj-tiwari-comment-on-kangana-ranaut-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Manoj Tiwari On Kangana: मनोज तिवारी ने कंगना को दी मर्यादा में बात करने की सलाह, बोले- 'हमारे देश की संस्कृति ये नहीं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Manoj Tiwari On Kangana: मनोज तिवारी ने कंगना को दी मर्यादा में बात करने की सलाह, बोले- 'हमारे देश की संस्कृति ये नहीं'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मनोज तिवारी, कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कंगना रणौत अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। अपने बयानों की वजह से वे कई बार मुश्किलों में भी फंस चुकी हैं। बीते साल उनपर करीब 100 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हुए लेकिन कंगना अपने विचार रखे बिना पीछे नहीं हटती हैं। कंगना की इसी बेबाकी पर भाजपा नेता और गायक मनोज तिवारी ने अपनी राय रखी है। उन्होंने कंगना को नसीहत दी और उनके व्यवहार को गलत बताया।
2 of 5
मनोज तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
कलाकार की भी कुछ जिम्मेदारी होती है
मनोज तिवारी कहते हैं, एक कलाकार के तौर पर भाषा की मर्यादा होनी चाहिए। एक कलाकार का अपना धर्म होता है। अगर राजनीति में आ जाएं तो बात अलग है।अपने विचारों को इतना बेबाक नहीं रखना चाहिए कि सीधे किसी पर वार करे।
3 of 5
kangana ranaut
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे बात करना हमारे देश की संस्कृति नहीं
वे आगे कहते हैं, सुशांत के बारे में उन्होंने जो बातें कीं वह समझ आती थी लेकिन महाराष्ट्र सरकार के प्रति उनका जो रवैया था वह काफी हार्ड था। वह ठीक नहीं था। मर्यादा का पालन करना चाहिए। अपनी बात कहिए लेकिन किसी का अनादर से नाम लेना हमारे देश की संस्कृति में नहीं है।‘
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मनोज तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
कंगना कभी-कभी मर्यादा खो देती हैं
मनोज तिवारी ने आगे कहा, अगर कोई मुख्यमंत्री के पद पर है उसे सम्मान देना आवश्यक है, उसके पद की गरिमा है। कोई प्रधानमंत्री के पद पर है उनके साथ भी ऐसा है। विरोध करिए लेकिन भाषा मर्यादित होनी चाहिए। कंगना भाषा में मर्यादा में खो देती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
कंगना का इस पर फिलहाल कोई बयान नहीं आया है। कंगना जल्द ही एकता कपूर के शो ‘लॉक अप’ (Lock Upp) को होस्ट करने वाली हैं। वहीं उनकी फिल्में ‘धाकड़’ और ‘तेजस’ भी जल्द ही रिलीज होने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।