फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonali Phogat: बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट और भाजपा नेता सोनाली फोगाट के घर चोरी, कैश, ज्वेलरी और रिवॉल्वर ले उड़े चोर

Tue, 16 Feb 2021 11:04 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 16 Feb 2021 11:04 AM IST
विज्ञापन
Cash, jewellry, weapons stolen from BJP leader and Bigg Boss ex contestant Sonali Phogat's house
सोनाली फोगाट - फोटो : इंस्टाग्राम

'बिग बॉस 14' की कंटेस्टेंट और भाजपा नेता सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) के हिसार स्थित घर में चोरी हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके घर से चोर 10 लाख रुपये ज्वेलरी, नकदी और लाइसेंसी रिवॉल्वर भी गायब है। फिलहाल मामले की जांच पुलिस कर रही है।

Cash, jewellry, weapons stolen from BJP leader and Bigg Boss ex contestant Sonali Phogat's house
सोनाली फोगाट - फोटो : इंस्टाग्राम

सोनाली फोगाट ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सोनाली फोगाट की शिकायत पर एचटीएम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी है।

Cash, jewellry, weapons stolen from BJP leader and Bigg Boss ex contestant Sonali Phogat's house
सोनाली फोगाट - फोटो : instagram/sonali_phogat_official

बता दें, सोनाली फोगाट भाजपा नेता हैं। वह हरियाणा विधानसभा चुनाव में हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरी थीं। हालांकि, वह चुनाव हार गईं। सोनाली अभी भले ही राजनीति में सक्रिय हैं लेकिन एक वक्त था जब वह अभिनय और मॉडलिंग की दुनिया में अपना जलवा बिखेर रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Cash, jewellry, weapons stolen from BJP leader and Bigg Boss ex contestant Sonali Phogat's house
सोनाली फोगाट - फोटो : instagram/sonali_phogat_official

सोनाली ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में एंकरिंग से की थी। वह हिसार दूरदर्शन के लिए एंकरिंग करती थीं। दो साल बाद 2008 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली और तब से वह राजनीति में सक्रिय हो गई हैं। हालांकि सोशल मीडिया के माध्यम से सोनाली अपने अभिनय और मॉडलिंग के शौक को जाहिर करती रहती हैं।

विज्ञापन
Cash, jewellry, weapons stolen from BJP leader and Bigg Boss ex contestant Sonali Phogat's house
सोनाली फोगाट - फोटो : instagram/sonali_phogat_official

सोनाली फोगाट पंजाबी और हरियाणवी फिल्में, म्यूजिक वीडियोज कर चुकी हैं। उन्होंने साल 2019 में फिल्म छोरियां छोरों से कम नहीं होती में काम किया था। यह उनकी पहली फिल्म थी। सोनाली एक मशहूर टिक टॉक स्टार रह चुकी हैं। टिक टॉक से उनके चाहने वालों की तादाद भी बढ़ती चली गई। वहां सोनाली अपने कई वीडियोज साझा करती थीं। उनके इंस्टाग्राम पर नजर डालें तो डांस करते हुए उनके कई वीडियोज हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed