कंगना रणौत अपने ट्वीट से तो चर्चा में रहती ही हैं अब उन्होंने देसी एप कू (Koo) पर एंट्री कर ली है। पिछले दिनों उन्होंने ट्विटर पर इसके संकेत दिए थे कि वह जल्द ही भारतीय ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म का समर्थन करते हुए वहां अकाउंट बनाएंगी।
कंगना रणौत ने ‘कू एप’ पर की ‘धाकड़’ एंट्री, अकाउंट बनाने के साथ ट्विटर को सुनाई खरी खोटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रणौत ने एक ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपने कू एप के प्रोफाइल डिस्क्रिप्शन में लिखा- 'देशभक्त, गर्म खून वाली क्षत्रिय महिला।' इसके साथ कंगना ने अपनी आने वाली फिल्म धाकड़ का पोस्टर अपनी प्रोफाइल पिक्चर में लगाया है जिसमें वह एक्शन मोड अंदाज में हैं।
कंगना ने कू एप पर अपने पहले पोस्ट में ही ट्विटर पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा- 'सभी को हैलो, अब कू क्यों नहीं। यह नई जगह है सभी से मिलने का। मगर भाड़े का घर भाड़े का होता है, अपना घर कैसा भी हो अपना होता है।'
This is my Koo account follow me here ....I want to find all my friends here DM me as and when you join💛
Listen to interesting thoughts by kanganarofficial on Koo App - https://t.co/ioJ4gaSOP6
बीते कुछ समय में कंगना के कई ट्वीट्स को ट्विटर ने डिलीट कर दिया। जिसके बाद अभिनेत्री ने ट्विटर छोड़ने का इशारा किया था। कू एप के आने के बाद कंगना ने लिखा था- 'तुम्हारा समय खत्म हो गया है ट्विटर, अब कू एप पर शिफ्ट होने का टाइम आ गया है। वहां अपने अकाउंट के बारे में सभी के साथ जानकारी साझा करूंगी। अपने देश के बने कू एप का प्रयोग करने के लिए काफी उत्साहित हूं।'
निजी जिंदगी पर कंगना का खुलासा
कंगना ने एक ट्वीट कर बताया कि जब वह 15 साल की थीं तो घर से भाग गई थीं। यही नहीं बगैर किसी के मदद के उन्होंने मुंबई में अपना घर लिया। कंगना ने अपने संघर्ष के दिनों के बारे में बताया कि उनके पिता ने उन दिनों में उनकी कोई मदद नहीं की। कंगना बताती हैं कि 16 साल की उम्र में वह अंडरवर्ल्ड माफिया की गिरफ्त में थीं। इन सबके बावजूद वह संघर्ष करती रहीं और इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई।