भाजपा के बिथरी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। साक्षी मिश्रा ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर आरोप लगाया है कि अपनी मर्जी से शादी करने की वजह से विधायक पिता उसकी हत्या करना चाहते हैं। खास बात है कि विधायक की लड़की ने जिस लड़के से शादी की है वह अनुसूचित जाति का है। विधायक की बेटी का यह वीडियो चुटकियों में वायरल हो गया। मामला बढ़ता देख विधायक का बयान भी सामने गया। विधायक ने सभी आरोपों को खारिज किया। साथ ही कहा कि बेटी बालिग है। हमें उसके किसी भी फैसले पर आपत्ति नहीं है। इस असली कहानी को कई बार बड़े पर्दे पर फिल्मों में दिखाया गया है। जानिए ऐसी 4 फिल्मों के बारे में जिसमें पिता एक्टर्स की शादी के खिलाफ थे।
बरेली के विधायक की बेटी की तरह इन 8 किरदारों के शादी के खिलाफ थे पिता, अंजाम भी देख लें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल
'दिल' फिल्म साल 1990 में आई थी। इस फिल्म में आमिर खान और माधुरी दीक्षित लीड रोल में थे। इस फिल्म के ना केवल गाने बल्कि कहानी भी लोगों को बहुत पसंद आई थी। फिल्म में आमिर और माधुरी पिता की मर्जी के खिलाफ शादी करते हैं।
गदर: एक प्रेम कथा
सनी देओल की फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' साल 2001 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सनी के अपोजिट अमीषा पटेल लीड रोल में थीं। फिल्म में दिखाया गया है कि सकीना का किरदार निभाने वाली अमीषा पटेल पिता की मर्जी के खिलाफ सनी देओल से शादी कर लेती हैं। यह फिल्म सुपरहिट रही थी। इस फिल्म को अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया था।
बरसात
साल 1995 में आई 'बरसात' फिल्म में बॉबी देओल और ट्विंकल खन्ना लीड रोल में थे। इस फिल्म में लड़की के पिता बॉबी और ट्विंकल के रिश्ते के खिलाफ होते हैं।
धड़क
जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म 'धड़क' साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ईशान ने मधुकर जबकि जाह्नवी ने पार्थवी का रोल निभाया। इस फिल्म से जाह्नवी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में पिता दोनों के रिश्ते के खिलाफ होते हैं।