फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाईकमान को चुनौती दे चुके बीजेपी MLA के निशाने पर 'पद्मावती', भंसाली को खुलेआम धमकी

Wed, 08 Nov 2017 08:03 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नोएडा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 08 Nov 2017 08:03 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA Raja singh threatens Sanjay Leela Bhansali for Padmavati
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज तारीख जैसे-जैसे करीब आती जा रही है, विवाद भी बढ़ता ही जा रहा है। इतिहास से छेड़छाड़ के आरोप में पहले से ही हिंदुवादी संगठनों का विरोध झेल रही फिल्म के विरोध में एक बीजेपी विधायक ने अब बड़ा बयान दिया है। 


BJP MLA Raja singh threatens Sanjay Leela Bhansali for Padmavati
हैदराबाद के गोशमाल विधानसभा से विधायक राजा सिंह ने रविवार को संजय लीला भंसाली से चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर 'पद्मावती' ने इतिहास से छेड़छाड़ की है, तो उसकी कीमत चुकानी होगी। तेलंगाना में फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे। 
BJP MLA Raja singh threatens Sanjay Leela Bhansali for Padmavati
सिंकदराबाद में राजस्थान राजपूत समाज के एक कार्यक्रम के दौरान राजा सिंह ने कहा कि इस फिल्म में राजपूतों की संस्कृति का अपमान किया गया है। फिल्म आगामी एक दिसंबर को रिलीज होनी है। इस वीडियो को राजा सिंह ने रविवार रात अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया, जिसके बाद देखते ही देखते वीडियो तेजी से वायरल होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
BJP MLA Raja singh threatens Sanjay Leela Bhansali for Padmavati
समाचार लिखे जाने तक इसे 38 हजार लोग देख चुके थे। वीडियो में राजा सिंह कहते नजर आ रहे हैं कि, 'फिल्म में रानी पद्मावती और मुस्लिम शासक अलाद्दीन खिलजी को प्रेम करते दिखाया गया है। जबकि तथ्य यह है कि खिलजी ने चित्तौड़गढ़ पर हमला किया था, जिसमें किले में रहने वाली तकरीबन 16 हजार महिलाओं ने जौहर के जरिए अपनी जान दे दी थी।'

 
विज्ञापन
BJP MLA Raja singh threatens Sanjay Leela Bhansali for Padmavati
आपको बता दें कि गोशामल विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बने राजा सिंह उस्‍मानिया यूनिवर्सिटी में होने वाले सालाना बीफ फेस्टिवल का सरेआम विरोध कर चर्चा में आए थे। अपने बयान में भाजपा आलाकमान तक को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा था कि गौरक्षा के आगे उन्हें किीस की कोई परवाह नहीं है। 2009 में तेलुगु देशम पार्टी ज्‍वाइन करके राजनीति की शुरुआत करने वाले राजा 2014 में बीजेपी में शामिल हुए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed