सब्सक्राइब करें

अनुराग कश्यप पर लगा यौन शोषण आरोप, संसद में शुरू हुआ धरना प्रदर्शन, इस अभिनेत्री ने लगाई महिला सुरक्षा की गुहार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 21 Sep 2020 01:25 PM IST
विज्ञापन
BJP MP Rupa Ganguly protests in the Parliament premises against sexsual haressment in Mumbai film industry
अनुराग कश्यप, रूपा गांगुली - फोटो : instagram/ ANI

बॉलीवुड में कई बार महिलाओं और अभिनेत्रियों के साथ यौन शोषण की खबरें सामने आ चुकी हैं। इन दिनों मशहूर निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप भी यौन शोषण के आरोपों को झेल रहे हैं। उन पर अभिनेत्री पायल घोष ने आरोप लगाए हैं। इस बीच बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री और भाजपा सांसद रूपा गांगुली फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के साथ हो रहे यौन शोषण के खिलाफ संसद परिसर में धरना प्रदर्शन कर रही हैं। 

Trending Videos
BJP MP Rupa Ganguly protests in the Parliament premises against sexsual haressment in Mumbai film industry
रूपा गांगुली - फोटो : ANI

हाल ही में अनुराग कश्यप पर लगे यौन शोषण के आरोपों की गूंज रविवार को संसद भवन में भी सुनने को मिली। इस दौरान संसद में फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के सुरक्षा को लेकर लंबी बहस भी हुई। इस संदर्भ में सोमवार को रूपा गांगुली धरने पर बैठ गई हैं। रूपा गांगुली ने सरकार से मांग की है कि बॉलीवुड में बेटियों के साथ यौन उत्पीड़न के मामले सामने आ रहे हैं, उनकी जांच कर दोषियों को सख्त सजा दी जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP MP Rupa Ganguly protests in the Parliament premises against sexsual haressment in Mumbai film industry
संसद परिसर में धरने पर बैठीं बीजेपी सांसद रूपा गांगूली - फोटो : ANI

रूपा गांगुली ने प्रदर्शन करते हुए कहा, 'मुंबई फिल्म इंडस्ट्री लोगों को मार रही, ड्रग्स का आदी बना रही और महिलाओं का अपमान कर रही है, लेकिन कोई कुछ करने वाला नहीं। मुंबई पुलिस शांत बैठी है।' गौरतलब है कि फिल्म 'पटेल की पंजाबी शादी' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री पायल घोष ने फिल्म 19 सितंबर को सोशल मीडिया के जरिए अनुराग कश्यप पर गंभीर आरोप लगाए थे।
 

BJP MP Rupa Ganguly protests in the Parliament premises against sexsual haressment in Mumbai film industry
अनुराग कश्यप, पायल घोष - फोटो : instagram/anuragkashyap10, एएनआई

पायल के मुताबिक कश्यप ने उनका यौन शोषण किया था। अभिनेत्री ने अब सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद मांगी थी। पायल घोष ने ट्वीट कर अपनी आपबीती साझा की थी। उन्होंने लिखा था, 'अनुराग कश्यप ने काफी बुरी तरह खुद को मुझ पर फोर्स किया। नरेंद्र मोदी जी प्लीज एक्शन लीजिए और देश को इस क्रिएटिव इंसान के पीछे छिपा हुआ राक्षस दिखाइए। मैं जानती हूं कि इससे मुझे नुकसान हो सकता है और मेरे सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है। प्लीज मदद करें'

 


 

विज्ञापन
BJP MP Rupa Ganguly protests in the Parliament premises against sexsual haressment in Mumbai film industry
पायल घोष और अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम, पीटीआई

पायल घोष ने पीएम मोदी से अपनी सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा था कि वह जानती हैं कि उन्हें अनुराग कश्यप नुकसान पहुंचा सकते हैं। साथ ही पायल ने कहा है कि उनकी सुरक्षा खतरे में है। वहीं इसके बाद एक वीडियो में पायल घोष ने कहा, 'अनुराग कश्यप ने मुझसे कहा कि मेरे साथ काम करने वाली अभिनेत्रियां जैसे हुमा कुरैशी, ऋचा चड्ढा, माही गिल सिर्फ एक कॉल दूर हैं। जब भी मैं उन्हें फोन करता हूं, वह दौड़ कर मेरे पास आ जाती हैं।' इसके अलावा पायल घोष ने रविवार को मीडिया के सामने आकर भी अनुराग कश्यप पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। 

पढ़ें: अभिषेक ने शुरू की अपनी इस फिल्म की शूटिंग, सोशल मीडिया पर किया मास्क पहनने का आग्रह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed