फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रनौत के पीओके वाले बयान पर भाजपा ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'हम इसका समर्थन नहीं करते'

Sat, 05 Sep 2020 03:33 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 05 Sep 2020 03:33 PM IST
विज्ञापन
BJP not support Kangana Ranaut over mumbai and PoK said BJP MLA Ashish Shelar
कंगना रनौत - फोटो : twitter: @KanganaTeam

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपने एक विवादित ट्वीट की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में मुंबई शहर की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से की। जिसके बाद उनके इस बयान की कई लोगों ने आलोचना भी की। अब उनके विवादित ट्वीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

BJP not support Kangana Ranaut over mumbai and PoK said BJP MLA Ashish Shelar
आशीष शेलार - फोटो : file photo

मुंबई भाजपा ने कंगना रनौत के बयान से खुद को अलग कर लिया है। पार्टी उनके बयान से सहमत नहीं है। भाजपा विधायक आशीष शेलार ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें उन्होंने कहा, 'कंगना ने मुंबई और महाराष्ट्र के बारे में जो भी बात कही है, हम उसका समर्थन नहीं करते हैं।' इसके साथ ही वीडियो में आशीष शेलार ने शिवसेना नेता संजय राउत पर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच से लोगों को भटकाने का आरोप लगाया है।
 

BJP not support Kangana Ranaut over mumbai and PoK said BJP MLA Ashish Shelar
कंगना रनौत - फोटो : Instagram: kanganaranaut

आशीष शेलार ने कहा, 'सुशांत सिंह राजपूत के केस में अंजाम तक आने से पहले उसे भ्रमित करने का प्रयास कुछ लोग कर रहे हैं। हम संजय राउत से कहना चाहते हैं कि कंगना रनौत के जरिए अपना एजेंडा पूरा न करें। वर्तमान स्थिति को देखते हुए चाहे कंगना और संजय राउत, किसी को भी शांति में बाधा नहीं डालनी चाहिए। यही भाजपा की सभी से अपील है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP not support Kangana Ranaut over mumbai and PoK said BJP MLA Ashish Shelar
कंगना रनौत-संजय राउत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

गौरतलब है कि हाल ही में ट्विटर पर संजय राउत और कंगना रनौत के बीच जुबानी जंग देखने को मिली। इस दौरान कंगना ने कहा था कि उन्हें मुंबई पुलिस से डर लगता है। कंगना के इसी बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि अगर उन्हें मुंबई में डर लगता है तो वापस नहीं आना चाहिए। जिसके बाद कंगना रनौत को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का समान करना पड़ा था।

विज्ञापन
BJP not support Kangana Ranaut over mumbai and PoK said BJP MLA Ashish Shelar
संजय राउत, कंगना रनौत - फोटो : twitter@rautsanjay61, instagram/kanganaranaut

संजय राउत के ट्वीट पर कंगना ने लिखा था, 'शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और कहा है कि मैं मुंबई वापस ना आऊं। पहले मुंबई की सड़कों में आजादी के नारे लगे और अब खुली धमकी मिल रही है। ये मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की तरह क्यों लग रहा है?'  इसके बाद कंगना ने एक और ट्वीट कर लिखा, 'एक बड़े स्टार के मारे जाने के बाद मैंने ड्रग और फिल्म माफिया के रैकेट को लेकर आवाज उठाई। मैं मुंबई पुलिस पर भरोसा नहीं करती क्योंकि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की शिकायत को नजरअंदाज किया था। उन्होंने सबसे कहा था कि वो लोग उसे मार देंगे, बावजूद इसके उन्हें मार दिया गया। मैं असुरक्षित महसूस करती हूं, क्या इसका यह मतलब है कि मैं फिल्म इंडस्ट्री या मुंबई से नफरत करती हूं।'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed