{"_id":"5c8972f4bdec2213eb737514","slug":"bjp-shortlisted-akshaye-khanna-for-vinod-khanna-gurdaspur-seat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 14 Mar 2019 02:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Akshaye Khanna
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ रही है। राज्य की 2 लोकसभा सीटों पर इन दिनों गहन मंथन हो रहा है। गठबंधन में चुनाव लड़ रही बीजेपी को 3 सीटों पर अपने उम्मीदवार तय करने हैं। इनमें से 2 सीटें गुरदासपुर और होशियारपुर को लेकर पार्टी अभी तक उम्मीदवार तय नहीं कर पाई है।
2 of 5
vinod khanna
गुरदासपुर सीट विनोद खन्ना की मौत के बाद पार्टी ने स्वर्ण सलारिया को चुनाव मैदान में उतारा था लेकिन उनकी हार के बाद अब पार्टी किसी बड़े चेहरे को इस सीट से उतारना चाहती है। इस सीट पर अभी कांग्रेस के सुनील जाखड़ सांसद हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक भाजापा अब विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना या फिर उनके बेटे अक्षय खन्ना को टिकट देने पर विचार कर रही है।
3 of 5
vinod khanna in himachal
विनोद खन्ना चार बार गुरुदासपुर सीट से सांसद रहे। गुरुदासपुर के लोगों के बीच वो आज भी काफी लोकप्रिय हैं। विनोद खन्ना की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी कविता खन्ना को चुनाव मैदान में ना उतारे जाने से वह पार्टी से नाराज चल रही थीं। फरवरी में गुरुदासपुर रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विनोद खन्ना के नाम का जिक्र व्यापक तौर पर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Akshaye Khanna
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक बीजेपी के एक नेता ने कहा, 'अगर कविता खन्ना को कोई परेशानी नहीं है तो अक्षय खन्ना को यहां से उम्मीदवार बनाया जाएग। अक्षय खन्ना को बॉलीवुड अभिनेता की छवि से फायदा हो सकता है और वह जाखड़ के लिए कड़ी चुनौती बनेंगे।'
विज्ञापन
5 of 5
विनोद खन्ना
बता दें कि विनोद खन्ना ने 1998 में पहली बार गुरदासपुर का चुनाव जीता था। 1999, 2004 और 2014 में भी विनोद खन्ना इस सीट से जीत हासिल करने में कामयाब रहे। 2009 में विनोद खन्न को प्रताप सिंह बाजबा के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।