फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Black Panther 2 Box Office Collection: मंडे टेस्ट में ऐसा रहा 'ब्लैक पैंथर 2' का हाल, इतना किया कलेक्शन

Mon, 14 Nov 2022 09:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 14 Nov 2022 09:02 PM IST
विज्ञापन
Black Panther Wakanda Forever Day 4 Box Office Collection: marvel cinematic universe film earning first monday
Black panther wakanda forever - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'ब्लैक पैंथर- वकांडा फॉरएवर' अपनी रिलीज के बाद से ही कलेक्शन को लेकर चर्चा में है। फिल्म शानदार ओपनिंग लेकर जबरदस्त तरीके से चर्चा में आई। फिल्म की रिलीज को आज चार दिन पूरे हो गए हैं। शुरुआती तीन दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन किया और आज इसका चौथे दिन (पहले सोमवार) का कलेक्शन भी सामने आ गया है। आपको बता दें कि मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की 'ब्लैक पैंथर 2' 11 नवंबर 2022 को रिलीज हुई। यह फिल्म मार्वल स्टूडियोज की अकादमी पुरस्कार विजेता फिल्म 'ब्लैक पैंथर' (2018) की अगली कड़ी है। 


Filmy Wrap: पाक का काला चिट्ठा खोलेंगे अदनान और महेश बाबू के पिता की हालत बिगड़ी, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Black Panther Wakanda Forever Day 4 Box Office Collection: marvel cinematic universe film earning first monday
ब्लैक पैंथर 2 - फोटो : social media

'ब्लैक पैंथर 2' अपनी रिलीज के पहले से ही खूब चर्चा में थी। अब जब फिल्म सिनेमाघरों में आ चुकी है तो अपने कलेक्शन को लेकर चर्चा बटोर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'ब्लैक पैंथर 2' ने ओपनिंग डे पर 12.96 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद फिल्म को वीकेंड का फायदा भी देखने को मिला, लिहाजा शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में लगातार इजाफा हुआ। क्रिटिक्स की नजर फिल्म के चौथे दिन यानी सोमवार के कलेक्शन पर टिकी थीं, जो कि सामने आ चुका है। 
Emergency: कंगना रणौत की 'इमरजेंसी' पर काम हुआ तेज, शूटिंग के लिए असम पहुंचीं अभिनेत्री

Black Panther Wakanda Forever Day 4 Box Office Collection: marvel cinematic universe film earning first monday
ब्लैक पैंथर 2 - फोटो : social media

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 12.96 करोड़ रूपये का कारोबार करने वाली फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन (शनिवार) 14.5 करोड़ रूपये कमाए। वहीं चौथे दिन (इतवार) को फिल्म के कलेक्शन में थोड़ा इजाफा हुआ और फिल्म ने 14.74 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक अपनी रिलीज के चौथे दिन यानि पहले सोमवार को फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यूं तो इतवार के कलेक्शन के हिसाब से सोमवार को फिल्म की कमाई काफी कम है। लेकिन, वर्किंग डे में फिल्म का यह कलेक्शन बुरा नहीं!
 

दिन कलेक्शन
पहला दिन 12.96 करोड़ रूपये
दूसरा दिन 14.5 करोड़ रूपये
तीसरा दिन 14.74 करोड़ रूपये
चौथा दिन 4.25 करोड़ रुपये (शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक)
कुल 46.45 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
Black Panther Wakanda Forever Day 4 Box Office Collection: marvel cinematic universe film earning first monday
ब्लैक पैंथर 2 - फोटो : social media

रिपोर्ट्स के मुताबिक हॉलीवुड की फिल्म 'ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर' 1250 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। रेयान कूगलर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने वर्ष 2022 में रिलीज हुई नॉन-मार्वल हॉलीवुड फिल्मों से बेहतर प्रदर्शन किया है। फिल्म के प्रीक्वल 'ब्लैक पैंथर' में टाइटल रोल निभाने वाले चैडविक बोसमैन को सीक्वल 'ब्लैक पैंथर 2' में श्रद्धांजलि दी गई है।
Star kids: इन स्टार्स के बच्चों ने सिनेमा की दुनिया से अलग क्षेत्रों में कमाया नाम,एक ने देश के लिए जीता गोल्ड

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed