फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैदी नम्बर 106 बने सलमान खान, आज भी नहीं मिली बेल जेल में गुजारनी पड़ेगी एक और रात

Fri, 06 Apr 2018 11:33 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 06 Apr 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
Blackbuck Poaching Case Salman Khan spends night in jail file bail plea today
salman khan

जोधपुर की अदालत ने काला हिरण के शिकार मामले में दो दशक बाद सलमान खान को 5 साल की सजा का ऐलान किया है। सलमान खान इस वक्त जेल में कैदी नम्बर 106 बनकर सजा काट रहे हैं। मामले में सह आरोपी रहे सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे, नीलम को कोर्ट ने बरी कर दिया है। आज भी सलमान खान को बेल नहीं मिली है।

Blackbuck Poaching Case Salman Khan spends night in jail file bail plea today
SALMAN KHAN
अगर सलमान को तीन साल से कम की सजा होती तो उन्हें मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत से ही जमानत मिल सकती थी और वे दोषी साबित होने और सजा सुनाए जाने के बावजूद घर वापस जा सकते थे लेकिन सीजेएम देव कुमार खत्री ने सलमान खान को पांच साल की सजा सुनाई और 10 हजार का जुर्माना भी लगाया। जिसके बाद उन्हें कोर्ट से सीधा जेल जाना पड़ा।
Blackbuck Poaching Case Salman Khan spends night in jail file bail plea today
सलमान खान
हालांकि सलमान के वकीलों ने जोधपुर कोर्ट में जमानत की तैयारी कर रखी थी लेकिन 5 साल सजा होने से सलमान के वकीलों को सेशन कोर्ट के सामने अर्जी दाखिल करनी पड़ी लेकिन सेशन कोर्ट ने उनकी याचिका पर बुधवार को सुनवाई से इनकार कर दिया। आज भी सलमान की बेल की कार्यवाही पूरी नहीं हो पाई और मामला कल तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। इस स्थिति में सलमान खान को एक दिन और जेल में रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Blackbuck Poaching Case Salman Khan spends night in jail file bail plea today
Salman Khan
सलमान अभी जोधपुर की सेंट्रल जेल में हैं। उनकी जमानत पर आज फैसला होगा। जोधपुर जेल में सलमान खान कैदी नंबर-106 हैं और उन्हें बैरक नंबर 2 में रखा गया है। यह वही बैरक है जहां छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोपी आसाराम भी बंद है।
विज्ञापन
Blackbuck Poaching Case Salman Khan spends night in jail file bail plea today
सलमान खान
सेशन कोर्ट ने आज सलमान को जमानत देने से इनकार कर दिया है ऐसे में उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। सलमान अब तक कुल 18 दिन जोधपुर में गुजार चुके हैं। पहली बार वो 6 दिन जेल में रहे थे। इसके बाद 2007 में भी उन्हें जेल जाना पड़ा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed