फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Blind in Bollywood: इन 10 हीरोइनों ने पर्दे पर खेला ब्लाइंड कार्ड, बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ दो को मिली कामयाबी

Tue, 27 Dec 2022 10:51 AM IST
मेघा चौधरी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 27 Dec 2022 10:51 AM IST
विज्ञापन
Blind In Bollywood 10 actress who played blind role in films deepika padukone Rashmika Mandanna Mission Majnu
इन अभिनेत्रियों ने निभाया अंधी लड़की का किरदार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'मिशन मजनू' के का रोमांटिक गाना 'रब्बा जांदा'  रिलीज हो चुका है। इस गाने में रश्मिका मंदाना एक अंधी लड़की की भूमिका में नजर आ रही हैं। इस गाने को देखने के बाद काजोल की फिल्म 'फना' की याद आ जाती है। 'मिशन मजनू' में रश्मिका मंदाना अंधी लड़की नसरीन की भूमिका निभा रही हैं। आइए जानते हैं रश्मिका मंदाना से पहले बॉलीवुड की और कौन कौन सी अभिनेत्रियां फिल्मों में अंधी लड़की की भूमिका निभा चुकी हैं और इसका बॉक्स ऑफिस नतीजा क्या रहा...

Blind In Bollywood 10 actress who played blind role in films deepika padukone Rashmika Mandanna Mission Majnu
मौसमी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

मौसमी चटर्जी  (अनुराग) 
मौसमी चटर्जी ने फिल्म 'अनुराग' में एक अंधी लड़की शिवांगी का किरदार निभाया था जो मूर्तियां बनाती है। इस फिल्म में विनोद मेहरा ने राजेश का किरदार निभाया था जिसकी कैंसर से मृत्यु हो जाती है और जाते जाते  वह अपनी आंखे शिवांगी को दान दे देता है। इस फिल्म लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी का गाया गीत 'वो क्या है...' बहुत ही हिट हुआ था। साल 1972 में रिलीज इस फिल्म के निर्माता निर्देशक शक्ति सामंत थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही।

Blind In Bollywood 10 actress who played blind role in films deepika padukone Rashmika Mandanna Mission Majnu
राखी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

राखी (बरसात की एक रात) 
शक्ति सामंत के निर्देशन में बनी फिल्म 'बरसात की एक रात' 20 फरवरी 1981 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में राखी ने अभि भट्टाचार्य की अंधी बेटी रजनी का किरदार निभाया था। यह फिल्म हिंदी और बंगाली में एक साथ शूट हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और अमजद खान की मुख्य भूमिका थी। बरसात की एक रात में राखी का निभाया गया किरदार काफी यादगार बन गया था, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बंगाली में खूब चली। हिंदी में फिल्म को उतनी सफलता नहीं मिल सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Blind In Bollywood 10 actress who played blind role in films deepika padukone Rashmika Mandanna Mission Majnu
शिल्पा शिरोडकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शिल्पा शिरोडकर (भ्रष्टाचार)
रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी फिल्म 'भ्रष्टाचार' में शिल्पा शिरोडकर अंधी लड़की गोपी का किरदार निभाया था जिसकी बलात्कार के बाद हत्या कर दी जाती है। शिल्पा शिरोडकर पर फिल्माया इस फिल्म का 'तेरे नैना मेरी नैनो से...' काफी लोकप्रिय हुआ था। इस फिल्म में रजनीकांत, रेखा और मिथुन चक्रवर्ती जैसे बड़े सितारों के बीच शिल्पा शिरोडकर के काम की तारीफ तो हुई लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। ये फिल्म 22 नवंबर 1989 को रिलीज हुई थी।  

विज्ञापन
Blind In Bollywood 10 actress who played blind role in films deepika padukone Rashmika Mandanna Mission Majnu
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ऐश्वर्या राय बच्चन (हम तुम्हारे हैं सनम)
अंधे किरदारों की कड़ी में 'हम तुम्हारे हैं सनम' में ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी छोटी सी भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उन्होंने सलमान खान की प्रेमिका सुमन का किरदार निभाया था। फिल्म की कहानी शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और सलमान खान के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म का निर्माण के सी बोकाडिया ने किया था और यह फिल्म 24 मई 2002 को रिलीज हुई थी और फ्लॉप रही थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed