{"_id":"5f65c42b8ebc3eb73c30bd32","slug":"bmc-filed-affidavit-against-kangana-ranaut-on-bombay-high-court","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BMC ने हाईकोर्ट में कंगना रणौत के खिलाफ दायर किया हलफनामा, कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
BMC ने हाईकोर्ट में कंगना रणौत के खिलाफ दायर किया हलफनामा, कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sat, 19 Sep 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवड अभिनेत्री कंगना रणौत और बीएमसी के बीच चल रहा विवाद इस समय हाईकोर्ट में है। इसी बीच मुंबई की सिविक बॉडी ने शनिवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में अपना हलफनामा दायर किया है। पिछले दिनों मुंबई स्थित कंगना के ऑफिस पर बीएमसी ने कथित अवैध निर्माण को लेकर कार्रवाई की थी। बीएमसी के इस कदम के बाद कंगना ने भी कोर्ट का रुख अख्तियार कर लिया था और दो करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की थी। उसी सिलसिले में बीएमसी ने अब कंगना के खिलाफ यह हलफनामा दायर किया है।
2 of 5
कंगना रणौत के घर की तस्वीरें
- फोटो : twitter@KanganaDaily
रिपोर्ट के अनुसार हलफनामे में बीएमसी ने कंगना की याचिका को कानूनी प्रक्रिया के खिलाफ बताया है और इसका दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। यही नहीं बीएमसी ने बॉम्बे हाईकोर्ट से गुजारिश भी की है कि वह कंगना रणौत की याचिका को खारिज कर दे। साथ ही कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग करने के आरोप में ऐसी याचिका दायर करने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाने की अपील की है।
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : पीटीआई
बता दें कि कंगना रणौत ने मुंबई की तुलना पीओके से की थी। जिसके बाद शिवसेना नेताओं के साथ हुई जुबानी जंग के बाद से ही कंगना शिवसेना के निशाने पर हैं। 9 सितंबर को बीएमसी ने कार्रवाई करते हुए कंगना के मुंबई स्थित ऑफिस को कथित तौर पर अवैध निर्माण बताते हुए उसका कुछ हिस्सा तोड़ दिया था। इसके बाद ही कंगना ने हाईकोर्ट का सहारा लिया। अब कंगना की याचिका पर 22 सितंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : PTI
कंगना का ये ऑफिस उपनगरीय इलाके बांद्रा में स्थित है। बीएमसी की कार्रवाई के बाद कंगना ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। उस समय कंगना की याचिका पर न्यायमूर्ति एसजे कठवल्ला की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने बीएमसी की कार्रवाई पर यह कहते हुए रोक लगा दी थी कि यह 'दुर्भावनापूर्ण' प्रतीत होती है।
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रणौत-उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
गौरतलब है कि कंगना रणौत की इस समय महाराष्ट्र सरकार के साथ तनातनी चल रही है। कंगना सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही बॉलीवुड और महाराष्ट्र सरकार पर लगातार हमला बोल रही हैं। जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार के नेता संजय राउत ने भी कंगना के खिलाफ काफी आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।