हिंदी सिनेमा के अभिनेता अभिषेक बच्चन की फिल्म 'बॉब बिस्वास' को लेकर इसकी निर्देशक दीया अन्नपूर्णा घोष बहुत चिंतित हैं। उनकी चिंता का विषय है अभिषेक बच्चन का फिल्म में वजन। दरअसल फिल्म के किरदार बॉब बिस्वास की मांग के अनुसार अभिषेक बच्चन ने इस फिल्म में अपना थोड़ा वजन बढ़ाया है।
अभिषेक के खानपान को लेकर चिंतित है यह निर्देशक, इस फिल्म पर पड़ेगा सीधा असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीया अन्नपूर्णा इसी बात से चिंतित हैं कि लॉकडाउन की वजह से फिल्म की शूटिंग बंद हो जाने के बाद अभिषेक बच्चन का वजन कहीं घट या बढ़ न जाए। इससे फिल्म की कंटिन्यूटी में दिक्कतें आ सकती हैं। निर्देशक के करीबी सूत्रों ने बताया कि अभिषेक का लॉकडाउन के इस समय में फिट रहना बहुत जरूरी है।
बॉब बिस्वास के लिए उन्होंने अपना थोड़ा वजन बढ़ाया है। यदि घर में रहकर वे ज्यादा व्यायाम और प्राणायाम कर लेते हैं तो उनका वजन बहुत कम हो सकता है। और यदि नहीं करते हैं तो उनका वजन पहले से भी ज्यादा बढ़ भी सकता है। उन्हें फिल्म के हिसाब से अपने वजन को लगातार उतना ही बनाए रखने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है।
जब वह फिल्म कर रहे थे तब वह एक ट्रेनर के अनुसार संतुलित आहार ले रहे थे। लेकिन, घर में रहकर इस तरह के नियमों का पालन करना थोड़ा मुश्किल है। अभी यह भी कहना मुश्किल है कि कोरोना के बाद इस फिल्म की शूटिंग फिर से कब शुरू होगी? सुजॉय घोष और शाहरुख खान के निर्माण में बनने वाली फिल्म 'बॉब बिस्वास' में अभिषेक चित्रांगदा सिंह के साथ मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
इसके अलावा वह अजय देवगन के निर्माण में आने वाली फिल्म 'द बिग बुल' में भी एक भारी भरकम आदमी के किरदार में नजर आएंगे। लॉकडाउन के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली अभिषेक बच्चन की सबसे पहली फिल्म अनुराग बासु के निर्देशन में बनी 'लूडो' होगी। इसके अलावा अभिषेक वेब सीरीज 'ब्रीद' के दूसरे सीजन में भी यामी गौतम के साथ मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।
पढ़ें: ऐसे मिला था सुरेंद्र पाल को 'महाभारत' में द्रोणाचार्य का रोल, शुरुआत में इस वजह से कर दिया था मना