{"_id":"5b8a3cbd42c792466049baf9","slug":"bobby-deol-film-yamla-pagla-deewana-phir-se-box-office-collection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरी बॉबी देओल की 'YPDPS', बजट निकालने में होगी मुश्किल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरी बॉबी देओल की 'YPDPS', बजट निकालने में होगी मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल की फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' 31 अगस्त को रिलीज हुई । इस कॉमेडी फिल्म को क्रिटिक्स ने कुछ खास रिव्यू नहीं दिए हैं । फिल्म में कृति खरबंदा भी लीड रोल में नजर आई हैं ।
2 of 5
यमला पगला दीवाना फिर से
इस फिल्म ने शुक्रवार को बेहद धीमी शुरुआत की । ओपनिंग डे पर 10 से 15 फीसदी तक ही बुकिंग दर्ज की गई । बॉक्स ऑफिस इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक, 'YPDPS' ने पहले दिन महज 1.75 करोड़ रुपए बटोरे हैं ।
3 of 5
यमला पगला दीवाना फिर से
'यमला पगला दीवाना' फ्रेंचाइजी की यह तीसरी फिल्म है । दोनों के मुकाबले, 'YPDPS' ने सबसे धीमी शुरुआत की है । साल 2011 में आई 'यमला पगला दीवाना' ने पहले दिन 7.64 करोड़ रुपए कमाए थे । वहीं सीरीज की दूसरी फिल्म 'यमला पगला दीवाना 2' का ओपनिंग डे पर कलेक्शन 6.36 करोड़ रुपए रहा था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
यमला पगला दीवाना
सीरीज की पहली फिल्म हिट रही थी । वहीं दूसरी को भी ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था । YPDPS की सेटेलाइट डील 27 करोड़ रुपए में हुई है । फिल्म को नवानियत सिंह ने डायरेक्ट किया है । इस फिल्म का बजट 30 करोड़ है। फिल्म को भारत में 1500 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
yamla pagla deewana
'यमला पगला दीवाना फिर से' के अलावा शुक्रवार को राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' भी रिलीज हुई है । इसे दर्शकों और क्रिटिक्स की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है । फिल्म ने पहले दिन 6.75 करोड़ रुपए कमा लिए हैं । इसी के साथ यह साल की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली 12वीं फिल्म बन गई है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।