{"_id":"589042f34f1c1b0b13e80bff","slug":"bobby-deol-makes-a-shocking-allegation-on-imtiaz-ali-kareena-and-shahid","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉबी देओल का छलका दर्द, 'करीना धोखा न देतीं तो हालात कुछ और होते'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉबी देओल का छलका दर्द, 'करीना धोखा न देतीं तो हालात कुछ और होते'
Wed, 01 Feb 2017 04:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 01 Feb 2017 04:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आप सभी को इम्तियाज अली की सुपरहिट फिल्म 'जब वी मेट' तो याद होगी ही जिसमें करीना कपूर और शाहिद कपूर की जबरदस्त केमेस्ट्री ने धमाल मचा दिया था। लेकिन शायद ही कोई जानता हो कि इस फिल्म के लिए शाहिद पहली पसंद नहीं थे और ये रोल बॉबी देओल करने वाले थे।
बॉबी देओल का बड़ा खुलासा, ब्वॉयफ्रेंड के चक्कर में करीना ने छीनी उनसे ये फिल्म
2 of 5
इसका खुलासा खुद बॉबी देओल ने मिडे-डे को दिए एक इंटरव्यू में किया। उन्होंने कहा, ' मैं भी 'जब वी मैट' करना चाहता था। तब इस फिल्म का नाम 'गीत' रखा गया था। मैंने इम्तियाज अली की फिल्म 'सोचा ना था' देखी थी और इम्तियाज का फैन बन गया था। तुरंत मैं इम्तियाज अली से मिलने पहुंचा और बताया कि मैं उनके साथ ये फिल्म करना चाहता हूं।'
बॉबी देओल का बड़ा खुलासा, ब्वॉयफ्रेंड के चक्कर में करीना ने छीनी उनसे ये फिल्म
3 of 5
- फोटो : Getty Images
इसके बाद बॉबी देओल ने उस प्रोडक्शन हाउस से भी बात की जो उस वक्त ये फिल्म बनाने जा रहा था। लेकिन उस प्रोडक्शन हाउस ने इम्तियाज और उनकी फिल्म में दिलचस्पी नहीं दिखाई और फिर करीना ने भी ये फिल्म करने से मना कर दिया। लेकिन हद तो तब हो गई जब एक दिन बॉबी देओल को अचानक ही पता चला कि उसी प्रोडक्शन हाउस ने इम्तियाज के साथ उस फिल्म को बनाने के लिए हां कह दी है और इसके लिए करीना और शाहिद को साइन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉबी देओल का बड़ा खुलासा, ब्वॉयफ्रेंड के चक्कर में करीना ने छीनी उनसे ये फिल्म
4 of 5
बॉबी देओल ने खुद को ठगा सा महसूस किया। उनके मुताबिक, करीना ने फिल्म में अपने ब्वॉयफ्रेंड शाहिद कपूर को लेने के लिए फिल्म की टीम से कहा और उन्हें साइन कर लिया गया। इससे साफ है कि या तो इम्तियाज बॉबी देओल के साथ काम नहीं करना चाहते थे या फिर करीना ही।
विज्ञापन
बॉबी देओल का बड़ा खुलासा, ब्वॉयफ्रेंड के चक्कर में करीना ने छीनी उनसे ये फिल्म
5 of 5
बॉबी देओल की मानें तो इम्तियाज अली ने अपनी अगली फिल्म 'हाइवे' के दौरान भी उनके साथ ऐसा किया। उन्हें ना लेकर किसी और एक्टर को साइन कर लिया। बॉबी देओल अपने साथ हुए इस बेरुखे बर्ताव से खफा हैं और कहा है कि जब तक इम्तियाज उनके साथ कोई फिल्म नहीं बनाएंगे तब तक वो उनकी कोई फिल्म नहीं देखेंगे।
लेकिन अब देखना ये होगा कि बॉबी देओल के इस बड़े खुलासे पर इम्तियाज अली और करीना कपूर खान का क्या कहना होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।