फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'गरीब' को लेकर बॉबी देओल ने दिया बेतुका बयान, कहा- मैं बहुत ग्लैमरस दिखता हूं

Mon, 02 Jul 2018 07:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 02 Jul 2018 07:19 PM IST
विज्ञापन
Bobby Deol said I can not look like poor
Bobby Deol

बॉबी देओल अपने करियर में क्या इसलिए नहीं ऊंचे उठ सके कि वह इतने हैंडसम हैं कि सिर्फ रईस दिख सकते हैं, गरीब नहीं? दो हफ्ते पहले रिलीज हुई 'रेस-3' में उन्होंने एक बार फिर रईस युवा के रोल के साथ वापसी की कोशिश की परंतु फिल्म की कमाई का पूरा क्रेडिट सलमान खान के खाते में चला गया।


 

Bobby Deol said I can not look like poor
Bobby Deol
फिल्म की रिलीज के बाद बॉबी ने मीडिया में कहा कि वह बहुत ग्लैमरस दिखते हैं और आम तौर पर उन्हें ऐसे ही रोल ऑफर होते हैं। उनका कहना है कि फैन्स उन्हें स्टाइलिश भूमिकाओं में देखना चाहते हैं। 

 
Bobby Deol said I can not look like poor
poster boyz
पिछले साल फिल्म 'पोस्टर बॉयज' करने वाले बॉबी का कहना है कि भले ही उनका काम इस फिल्म में पसंद किया गया परंतु अंततः उन्हें ग्लैमरस ही दिखना होता है। बॉबी के अनुसार जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था तो वह निर्माता-निर्देशकों से अलग-अलग तरह की भूमिकाएं मांगते थे मगर उन्हें एक ही जवाब मिलता था, ‘तू गरीब नहीं दिख सकता।’ 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bobby Deol said I can not look like poor
बॉबी देओल
'गुप्त' और 'सोल्जर' जैसी स्टाइलिश फिल्मों से बॉबी का करियर धमाके से तो शुरू हुआ मगर कुछ समय बाद इतना नीचे आ गया कि उनके पास एक फिल्म तक नहीं रही। अब वह नए सिरे से बॉलीवुड में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रहे हैं। 

 
विज्ञापन
Bobby Deol said I can not look like poor
yamla pagla deewana 2
'रेस-3' के बाद वह अपनी होम प्रोडक्शन 'यमला पगला दीवाना-2' में दर्शकों के बीच भाई सनी देओल और पिता धर्मेंद्र के साथ आएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed