सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

महेश भट्ट और परवीन बाबी के इश्क की कहानी फिर लौटेगी परदे पर, इस बार बॉबी देओल बनेंगे ‘बैडमैन’

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 27 Jan 2021 11:58 AM IST
विज्ञापन
Bobby Deol to play Mahesh bhatt in proposed remake of film arth director revathy shabana azmi
परवीन बाबी, महेश भट्ट - फोटो : social media

निर्माता निर्देशक महेश भट्ट को अपने करियर में अभिनेत्री परवीन बाबी से इश्क हुआ। इस इश्क के चक्कर में वह अमिताभ बच्चन से भिड़े। अपनी पत्नी लॉरेन ब्राइट (किरन भट्ट) से दूर छिटके और फिर इसी कहानी पर उन्होंने एक फिल्म बना डाली, ‘अर्थ’। फिल्म ‘अर्थ’ हिंदी सिनेमा की कालजयी फिल्मों में से मानी जाती है और विवाहेत्तर संबंधों पर बनी फिल्मों का संदर्भ बिंदु भी। यही फिल्म एक बार फिर चर्चा में है अपनी रीमेक को लेकर। मूल फिल्म ‘अर्थ’ की लीड अदाकारा शबाना आजमी का कहना है कि उनका इस रीमेक से कोई लेना देना नहीं है।

Trending Videos
Bobby Deol to play Mahesh bhatt in proposed remake of film arth director revathy shabana azmi
Shabana Azmi - फोटो : Social Media

जी हां, वरिष्ठ अभिनेत्री शबाना आजमी ने साफ-साफ कह दिया है कि वर्ष 1982 में आई सुपरहिट फिल्म 'अर्थ' के रीमेक से उनका कोई लेना देना नहीं है। शबाना के इस बयान ने रीमेक बना रहे हैं निर्माता शरत चंद्र और अजय कपूर के उस दावे को झुठला दिया है जिसमें उन्होंने कहा कि फिल्म 'अर्थ' के रीमेक के लिए शबाना कुछ सुझाव देंगी। निर्माताओं ने इस फिल्म का रीमेक बनाने के लिए मूल फिल्म के निर्माता कुलजीत पाल से अधिकार खरीदे हैं और इसके निर्देशन की जिम्मेदारी दक्षिण भारतीय अभिनेत्री रेवती को सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bobby Deol to play Mahesh bhatt in proposed remake of film arth director revathy shabana azmi
shabana azmi

फिल्म 'अर्थ' का रीमेक बना रहे निर्माता शरत चंद्र ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि रेवती शबाना आजमी के साथ मिलकर काम करेंगी। शबाना अपने कुछ अहम सुझाव फिल्म के लिए देने वाली हैं। हालांकि, शबाना ने एक दूसरे इंटरव्यू के दौरान साफ कर दिया है कि इस फिल्म से उनका कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कह दिया है कि उन्हें तो यह भी नहीं पता कि आखिर 'अर्थ' के नए वर्जन पर काम कौन कर रहा है? फिल्म की तारीफ में शबाना ने कहा है कि इस फिल्म ने वह कह दिया जो इसे कहना था। और यह आज तक लोगों को दिख रहा है।

Bobby Deol to play Mahesh bhatt in proposed remake of film arth director revathy shabana azmi
Mahesh Bhatt

फिल्म 'अर्थ' वर्ष 1982 में रिलीज हुई जिसका निर्देशन महेश भट्ट ने किया। फिल्म में शबाना आजमी के अलावा स्मिता पाटिल, कुलभूषण खरबंदा, राज किरण, रोहिणी हट्टंगड़ी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में रहे। फिल्म ने बहुत अच्छा काम किया लेकिन फिर भी शबाना चाहती हैं कि अगर इसको फिर से बनाया जा रहा है तो इसमें कुछ बदलाव होने चाहिए। शबाना ने बताया कि फिल्म वैसे तो बेहतरीन रही लेकिन इसमें एक बदलाव किया जा सकता है कि फिल्म की दूसरी मुख्य महिला के जीवन को थोड़ी और रोशनी दी जा सकती है। इस दूसरी महिला का किरदार स्मिता पाटिल ने निभाया।

विज्ञापन
Bobby Deol to play Mahesh bhatt in proposed remake of film arth director revathy shabana azmi
बॉबी देओल

महेश भट्ट की फिल्म 'अर्थ' शबाना आजमी के फिल्मी करियर की एक महत्वपूर्ण फिल्म है। वह खुद मानती हैं कि इस फिल्म ने महिलाओं को काफी शक्ति दी। अब इसका रीमेक बनने जा रहा है। हालांकि, फिल्म के निर्माता इस रीमेक को महिलाओं के नहीं, बल्कि पुरुषों के नजरिए से बनाने वाले हैं। मूल फिल्म में जो किरदार कुलभूषण खरबंदा ने निभाया है, उसी किरदार के लिए निर्माताओं ने अभिनेता बॉबी देओल को चुना है। एक इंटरव्यू के दौरान शरत ने बताया कि बॉबी देओल से इस बारे में बातचीत चल रही है लेकिन अब तक उन्होंने फिल्म को साइन नहीं किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed